फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत की खुदाई में मजदूरों को मिली अष्ट धातु की गौतम बुद्ध की प्रतिमा, कीमत करोड़ों में

Thu, 05 Dec 2019 10:40 AM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
खेत की खुदाई में मजदूरों को मिली अष्ट धातु की गौतम बुद्ध की प्रतिमा - फोटो : amarujala
विज्ञापन
क्षेत्र के मदरहा गांव में बुधवार को खेत में खुदाई कराने के दौरान जमीन में दबी प्राचीन प्रतिमा मिली। प्रतिमा भगवान बुद्ध की बताई जा रही है। कुछ लोग उसे अष्टधातु की प्रतिमा मान रहे हैं। इसकी जानकारी होते ही काफी संख्या में लो मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने प्रतिमा को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


बुधवार की शाम करीब चार बजे गांव के बंशबहादुर सिंह के खेत में मजदूर काम कर रहे थे। उसी दौरान जमीन में दबी पुरानी प्रतिमा मिली। उसका रंग मटमैला था। फावड़े की चोट से प्रतिमा का बाया हाथ क्षतिग्रस्त हो गया। प्रतिमा के दाहिने हाथ और दाहिने पैर में किसी धातु का कड़ा पड़ा था। कड़ा चमक रहा था।

प्रतिमा की लंबाई लगभग डेढ़ फीट है। प्रतिमा देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। अधिकांश लोगों का कहना थी कि प्रतिमा भगवान बुद्ध की है और यह अष्टधातु की बनी लग रही। भूस्वामी ने प्रतिमा मिलने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे कोतवाल रामाज्ञा सिंह ने प्रतिमा को कब्जा में ले लिया। उन्होंने बताया कि प्रतिमा का वजन पांच किलोग्राम है। उसे मालखाने में दाखिल कर उसकी रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी। जो भी व्यक्ति प्रतिमा पर दावा करना चाहे, वह डीएम को प्रार्थना पत्र देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें