फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा साहब की जयंती पर शहर में उत्सव सा माहौल

Fri, 15 Apr 2016 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
अंबेडकर
विज्ञापन
बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर बृहस्पतिवार को शहर में उत्सव सा माहौल  रहा। कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित हुए। इस दौरान आदर्श सामाजिक समरसता को कायम करने का संकल्प लिया गया। सबसे ज्यादा चहल पहल अंबेडकर चौराहे पर रही।
विज्ञापन


गोरखपुर यूनिवर्सिटी अनुसूचित जाति/जनजाति व कर्मचारी/शिक्षक कल्याण की ओर से यूनिवर्सिटी के संवाद भवन में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कुलपति प्रो. अशोक कुमार ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक आवश्यक सुविधाएं पहुंचाना ही, सही मायने में अंबेडकर के आदर्शों पर चलना है।

संगोष्ठी में लखनऊ यूनिवर्सिटी के शिक्षक संघ अध्यक्ष प्रो. दिनेश कुमार, डॉ. आलोक कुमार गोयल, डॉ. गोपाल प्रसाद, महेंद्र नाथ सिंह, प्रो. राजवंत राय, डॉ. चंद्रशेखर, डॉ. कमलेश कुमार गुप्त, डॉ. विमलेश मिश्र आदि ने अपने विचार रखे। संचालन प्रवीण कुमार राना ने किया। प्रगतिशील अधिवक्ता समिति उत्तर प्रदेश के सदस्यों ने संगठन सचिव विनोद कुमार यादव के नेतृत्व में अंबेडकर जयंती मनाई।
विज्ञापन


इस दौरान श्याम मिलन, राधेश्याम सिंह, रामकिंकर यादव, चंद्रिका प्रसाद भारती, पंचम राय आदि अधिवक्ता मौजूद रहे। विवेकानंद सेवा मिशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम मे हरिओम द्विवेदी, डॉ. विनय, एलपी विशारद, सोनू मिश्रा, आनंद चंद धर द्विवेदी आदि मौजूद रहे। अनुसूचित जाति, पिछड़ी जाति एवं अल्पसंख्यक वर्ग संयुक्त कल्याण समिति की ओर से जटेपुर उत्तरी के अंबेडकर पार्क में अंबेडकर मेला लगा। इसमें अशोक कुमार श्रीवास्तव, राणा प्रताप सूरज, ओमप्रकाश द्रविण आदि मौजूद रहे।

अखिल भारतीय रजक युवा मंच की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बृजेंद्र कुमार उर्फ गब्बर , संजय कन्नौजिया, जितेंद्र कुमार चौधरी, कन्हैया लाल, सुजीत कुमार मौजूद रहे। अखंड भारतीय युवा शक्ति संगठन ने बाबा साहब की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें डॉ. भारतेंदु यादव, नीरज शाही, स्वतंत्रवीर सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह, अमरनाथ पासवान आदि मौजूद रहे। 

भारत जन ज्ञान विज्ञान समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पारसनाथ जिज्ञासु, प्रो. जनार्दन, परदेशी बौद्ध, चंद्रिका प्रसाद आदि उपस्थित रहे। प्रजापति स्वाभिमान एसोसिएशन, अखिल भारतीय दलित महासभा, राष्ट्रीय कुर्मी जागरण मंच, वाणिज्य कर कार्यालय तारामंडल, नेटिव एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी, अखिल भारतीय दुसाध समाज, लार्ड बुद्धा चैरिटेबल सोसायटी ऑफ इंडिया, दलित जोड़ो अभियान समिति, अखिल भारतीय दलित महासभा, डॉ. बीआर अंबेडकर ग्रंथालय एवं जनकल्याण समिति ने भी बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई। 

कहीं प्रभात फेरी तो कहीं पैदल मार्च
गोरखपुर। अंबेडकरवादी बहुजन समाज संगठन की ओर से बृहस्पतिवार को प्रभात फेरी निकाली गई। इसका शुभारंभ तड़के अंबेडकर चौराहे पर मौजूद बाबा साहब की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। यह प्रभात फेरी गोलघर, दुर्गाबाड़ी, सूर्यकुंड, अधियारी बाग, हड़हवा फाटक, अंबेडकर पार्क होते हुए रामजानकी नगर बशारतपुर पहुंची।

इस अवसर पर अजय कुमार, वीरेंद्र, डॉ. दिलीप कुमार, अखिलेश, जोखू प्रसाद, विनय कुमार आदि मौजूद रहे। छात्रनेता आनंद सोनकर टोनू के नेतृत्व मेें हुमायूंपुर उत्तरी से पैदल मार्च निकाला गया, जो जगेश्वर पासी चौराहा, गोरखनाथ पुल, होते हुए रामलीला मैदान में जाकर संपन्न हुआ। इस दौरान मनीष जायसवाल, हिमांशु त्रिपाठी, राहुल , अशीष सोनकर, रिंकू त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें