फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॅरियर का विकल्प देख परवान चढ़े अरमान 

Sat, 28 May 2016 08:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
अमर उजाला लक्ष्य 16 के दौरान अमर उजाला स्टाल पर जमा भीड़ - फोटो : mahesh kumar
विज्ञापन
अमर उजाला की ओर से एजुकेशन फेयर ‘लक्ष्य- 2016’ का शानदार आगाज शनिवार को शहर के सिविल लाइन के गोकुल अतिथि भवन में हुआ। दो दिन तक चलने वाले इस फेयर में इंटर से लेकर स्नातक तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कॅरियर की राह तलाशी। कॅरियर के तमाम विकल्प देख मेधावी युवाओं के चेहरे खिल उठे और उन्होंने सभी स्टॉलों पर जाकर लक्ष्य और उसे हासिल करने की दिशा में तमाम जानकारी ली। आयोजन की सफलता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पहले ही दिन पांच सौ से अधिक विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया।
विज्ञापन


फेयर में शिरकत करने के लिए विद्यार्थियों के अतिथि भवन पहुंचने का सिलसिला सुबह साढ़े 10 बजे से ही शुरू हो गया था, जो शाम पांच बजे तक चलता रहा। रजिस्ट्रेशन के लिए लगी कतार आयोजन की सफलता की कहानी बयां कर रही थी। यूं तो एजुकेशनल स्टाल सुबह से ही सज गए थे और विद्यार्थी उसका लाभ उठा रहे थे लेकिन इसकी औपचारिक शुरुआत तब हुई जब 12 बजे के करीब मेयर डॉ. सत्या पांडेय ने बतौर मुख्य अतिथि वहां पहुंचकर दीप जलाया।

मेयर ने आयोजन की भूरि-भूरि सराहना की और कहा कि भटकते युवाओं के लिए यह बेहतरीन मंच है। उन्होंने विद्यार्थियाें को सलाह दी कि वे पहले लक्ष्य को तय करें और फिर उसे चुनौती मानकर हासिल करें। उन्होंने विद्यार्थियों का महाभारत के नायक अर्जुन के लक्ष्य भेदन क्षमता की याद दिलाई और लक्ष्य पाने के लिए उसी एकाग्रता को बनाने का सुझाव दिया। विद्यार्थियों में हौसला भरने के लिए उन्होंने भारत माता की जय के नारे भी लगवाए।  स्कॉलरशिप टेस्ट का हुआ आयोजन फेयर में अमर उजाला की ओर से स्कॉलरशिप टेस्ट का आयोजन हुआ। इसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस टेस्ट में 2016 में 11वीं और 12वीं में पास होने वाले विद्याथियों को शामिल किया गया। इस टेस्ट में सफल विद्यार्थियों को 25-25 हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी। स्कॉलरशिप टेस्ट रविवार को भी सुबह 11 बजे से होगा। इसमें शामिल होने के इच्छुक विद्यार्थियों को साढ़े 10 बजे तक मार्कशीट की प्रतिलिपि लेकर आना अनिवार्य है।
विज्ञापन
लकी ड्रा में मिला मोबाइल और टी-शर्ट एजूकेशन फेयर का एक आकर्षण लकी ड्रा भी था। इसमें शामिल होने के लिए स्लिप भरने की उनमें होड़ लगी रही। इस लकी ड्रा का विजेता होने के लिए विद्यार्थियों को खासी जद्दोजहद करनी पड़ी। ड्रा में नाम निकाले जाने के बाद उनसे फेयर से जुड़े सवाल पूछे गए। शुरुआती दौर में जब ड्रा में चयन होने के बाद सवाल का जवाब कई विद्यार्थी नहीं दे सके तो उन्हें फेयर को एक बार और गंभीरता के साथ देखने को कहा गया। अंत में इन सभी बाधाओं को पार करने के बाद रसूलपुर के फैजान अहमद ने मोबाइल जीता। इसी तरह नरेंद्र जायसवाल को टी-शर्ट जीतने में सफलता मिली।
  आज भी है सुनहरा मौका कॅरियर संवारने के लिए टिप्स और लकी ड्रा से मोबाइल, घड़ी आदि जीतने का मौका रविवार को भी विद्यार्थियों को दिया जाएगा। इच्छुक विद्यार्थी सिविल लाइन के गोकुल अतिथि भवन में सुबह 11 बजे से पहुंचकर इसका लाभ उठा सकते हैं। जो विद्यार्थी अभी तक अपना रजिस्ट्रेशन नहीं करा सके हैं, वे कार्यक्रम स्थल भी करा सकते हैं।  सेल्फी कांटेस्ट के मची होड़ ‘लक्ष्य’ में पारले मैक्सिटॉस की ओर से सेल्फी कांटेस्ट का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह से हिस्सा लिया और बेहतरीन सेल्फी खींची। मैक्सिटॉस इस कांटेस्ट से दोनों दिन 10-10 बेहतरीन सेल्फी का चयन करेगा और उसे खींचने वाले को गिफ्ट हैंपर दिया जाएगा। इसमें शामिल होने को मौका रविवार को भी मिलेगा। 
  ये हैं आयोजन के भागीदार ग्राफिक इरा यूनिवर्सिटी देहरादून, एचपी, हीरो, जीएलए. यूनिवर्सिटी मथुरा, मंगलायतन यूनिवर्सिटी अलीगढ़, शारदा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन आगरा, बीएफआईटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस देहरादून, शुभार्ती यूनिवर्सिटी मेरठ, आरबीएमआई नोएडा, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी जालंधर, अंसल इंस्टीट्यूट ऑफ टेकभनोलॉजी एंड मैनेजमेंट लखनऊ, एपी गोयल शिमला यूनिवर्सिटी, पारले मैक्सिटॉस, स्टूडेंट डेस्टीनेशन डॉट कॉम, सैम्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन वाराणसी, शंभू नाथ इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी इलाहाबाद, श्रीराम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ, पीपुल यूनिवर्सिटी, रेफेल्स यूनिवर्सिटी राजस्थान, गोयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यशन लखनऊ, यूनाइटेड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस इलाहाबाद, इंटीग्रल यूनिवर्सिटी लखनऊ, बद्दी यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश, एसकेडी स्टैंडर्ड कोचिंग लखनऊ, एंबीशन गुरूकुल वाराणसी, एक्सिस कॉलेज कानपुर, बुद्धा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी गोरखपुर। विद्यार्थियों ने माना दूर हुआ संशय  हाईस्कूल पास करने के साथ ही कॅरियर की चिंता सताने लगती है। इसे लेकर मन में उठने लगते हैं तमाम सवाल। जवाब खोजने पर सवालों की फेहरिस्त और लंबी हो जाती है। ऐसे में अमर उजाला का यह आयोजन मन का हर संशय दूर करने वाला है। कॅरियर संबंधी हर सवाल का जवाब इस फेयर में मौजूद है। यह कहना है शहर के विभिन्न इलाकों से आए उन विद्यार्थियों का, जो फेयर में पहुंचे थे। फेयर को लेकर उन्होंने अपने अनुभव कुछ इस तरह साझा किए। 

कई विकल्प सामने आए
समाचार पत्र पढ़कर फेयर में आया तो लगा था कि कॅरियर की कुछ समस्याओं का समाधान होगा लेकिन यहां आकर उम्मीद से ज्यादा मिला। कॅरियर के कई विकल्प सामने आए हैं। लक्ष्य हासिल करने का मनोबल भी बढ़ा है।
- अभिषेक अग्रहरी, तारामंडल

यहां तो हर सवाल का जवाब है
अमर उजाला का यह अद्भुत आयोजन है। मुंह से सवाल निकला नहीं कि जवाब हाजिर। ऐसे में दुविधा का तो प्रश्न ही नहीं उठता। कॅरियर काउंसलर्स की सलाह तो हर विद्यार्थी के लिए रामबाण है। जितनी सराहना की जाए कम है। 
- आकाश यादव, ट्रांसपोर्ट नगर

लक्ष्य तय करने का बेहतरीन मंच  
फेयर में शामिल होने के लिए अखबार से पता चला तो मन में तरह-तरह के सवाल उठने लगे। आखिर क्या होगा इसमें? कॅरियर में इसकी क्या भूमिका है? यहां आकर पता चला कि लक्ष्य तय करने का यह बेहतरीन मंच है। 
- अभिषेक शर्मा, नहर रोड

अब भटकना नहीं होगा
इंटर पास करने के बाद कॅरियर को लेकर तमाम दुविधा थी तो दूसरी ओर किसी मुकाम तक जल्द से जल्द पहुंचने की ललक। इसके लिए फेयर बेहद कारगर है। यहां लगे स्टॉल ने भविष्य की राह आसान कर दी।
- पूजा सिंह, नंदा नगर

कॅरियर में सहयोग की मिसाल है 
अमर उजाला की ओर से लगाया गया यह फेयर कॅरियर में सहयोग की मिसाल है। यहां सहयोग से लक्ष्य तय करने में सहायता मिली है। यहां मिलेेटिप्स तो व्यक्तित्व संवार देने वाले हैं। मुझे फेयर में आकर फायदा हुआ है। 
- सौम्या अग्रवाल, बेतियाहाता

यहां तो विकल्प की भरमार है
कॅरियर के लिए एक विकल्प नहीं मिलता लेकिन यहां तो विकल्पों की भरमार है। हर स्टॉल से नई-नई जानकारी मिली है। इतनी जानकारी के लिए देश भर में भटकना पड़ता लेकिन फिर नहीं मिलती। सराहनीय है प्रयास। 
विज्ञापन

- शालिनी यादव, न्यू शिवपुरी कॉलोनी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें