फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश अपने आप में सिंबल : राधेश्याम

Tue, 03 Jan 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सपा में पिता-पुत्र में बढ़े टकराव के बीच चुनाव चिन्ह को लेकर खड़े हुए सवाल पर चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री राधेश्याम सिंह ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपने आप में सिंबल हैं। उन्होंने विकास किया है और वह जिसके साथ खड़े होंगे वह प्रत्याशी चुनाव मैदान में जीत हासिल करेगा। कुछ लोग मुलायम सिंह यादव को गुमराह कर रहे हैं। जो लोग 2012 से पहले किसी पार्टी में नहीं थे, वही आज बड़े साजिशकर्ता की भूमिका निभा रहे हैं। 
विज्ञापन

वे सोमवार को मेडिकल कॉलेज में हॉस्टल का शिलान्यास के दौरान पत्रकारों से बातचीत में उक्त बातें कहीं। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को सभी ने मिलकर राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना है। उनकी अगुवाई में चुनाव मैदान में प्रत्याशी उतरेंगे। चाचा और भतीजे के अलग प्रत्याशी होने से पड़ने वाले प्रभाव के बारे में मंत्री ने कहा कि अखिलेश यादव ने प्रदेश में विकास की गंगा बहा दी है। वह विकास के दम पर ही चुनाव मैदान में प्रत्याशी उतार रहे हैं, ऐसे में कोई सिंबल हो चुनाव वहीं जीत पाएगा जिसके साथ मुख्यमंत्री का नाम जुड़ा होगा। अमर सिंह का नाम लिए बिना ही उन्होंने कहा कि 2012 चुनाव से पहले तक पार्टी से बाहर रहे नेता मुलायम सिंह यादव को गुमराह करके मुख्यमंत्री के खिलाफ साजिश कर रहे हैं, जिसे सब कोई जान चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें