रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में माध्यमिक विद्यालयों की नगर क्षेत्र कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को किया गया। प्रतियोगिता में सब जूनियर वर्ग में मारवाड़ इंटर कॉलेज के अखिलेश यादव ने दयानंद के ऋषभ यादव को हरा दिया।
एमपी इंटर कॉलेज के क्रीड़ाध्यक्ष कृष्णकांत यादव ने बताया कि सब जूनियर वर्ग में 32 किलो में मारवाड़ के अखिलेश यादव, 38 किलो में परमवीर यादव, 54 किलो में अंकित यादव, 35 में मंगला देवी के शक्ति सिंह, 41 में जुबली के बलराम यादव, 49 किलो में एमपी के आकाश यादव तथा 60 किलो में मारवाड़ के विकास कुमार का चयन किया गया।
जूनियर वर्ग अंडर 17 फ्री स्टाइल में आयु वर्ग में 42 किलो में मारवाड़ के राजन यादव, 46 किलो में विशाल शाह, 50 किलो में एमपी अजय कुमार, 54 में रोहन यादव, 58 में मोहित यादव, 63 में सुरेंद्र यादव तथा 84 में जुबली के गुरु प्रकाश यादव का चयन किया गया। ग्रीको रोमन में 50 किलो में एमपी के रोहित गौड़, 54 में धनेश, 58 में राम प्रवेश तथा 63 में डीएवी के जितेंद्र यादव का चयन किया।
सीनियर वर्ग के अंडर 19 आयु वर्ग में 42 किलो में मारवाड़ के गणेश कुमार, 46 किलो में विकास, 50 किलो में एमपी के प्रदीप, 55 किलो में रमेश, 60 किलो में जनार्दन यादव, 84 में अंकित यादव तथा 66 किलो में जुबली के सचिन कुमार रावत का चयन किया गया है। ग्रीको रोमन 46 किलो में मारवाड़ के देवनाथ यादव, 50 किलो में एमपी के अच्छे लाल, 55 किलो में राकेश तथा 60 किलो में कार्तिकेय का चयन किया। इस अवसर पर ओम प्रकाश धर द्विवेदी, योगेंद्र नाथ यादव, पीएन सिंह, चंद्र प्रकाश मिश्र, हरेराम यादव आदि मौजूद रहे।