गौतम गुरुंग चौराहा कूड़ाघाट से एयरपोर्ट जाने वाले मार्ग का नाम भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के नाम से जाना जाएगा। नामकरण समारोह बुधवार को आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि मेयर डॉ. सत्या पांडेय ने नामकरण के शिलापट्ट का उद्घाटन किया।
मेयर ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक और गौरवशाली है, क्योंकि एयरपोर्ट से उतरते ही जब गोरखपुर शहर की ओर जाने वाले देश-विदेश के लोग आएंगे तो वह देख सकेंगे कि मार्ग का नाम महान देशभक्त डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर है।
विशिष्ट अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री और भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवप्रताप शुक्ला ने कहा कि इस कार्यक्रम में शामिल होकर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। क्योंकि डॉ. कलाम के योगदान को कभी भी देश भुला नहीं सकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे स्थानीय पार्षद रमेश प्रताप गुप्ता ने कहा कि डॉ. कलाम ने भारत का तिरंगा पूरे विश्व में ऊंचा किया।
इस अवसर पर कैप्टन ओम प्रकाश यादव, सत्य नारायण पासवान, राज कुमार राव, मनोज अग्रहरि, विशाल गुप्ता, डॉ. तारा क्षेत्रीय, आरपी सिंह, भीम प्रसाद, अर्जुन सिंह, शंभू सिंह, राधेश्याम, आरडी सिंह, नारायण भारद्वाज, डीटी राय, एएन मिश्र, मेवालाल, देवी प्रसाद शुक्ला, संजय, अनिल आदि मौजूद रहे। मेयर ने सेना की लड़ाई में शहीद हुए आश्रितों को सम्मानित किया। इनमें थापा, सरस्वती देवी, सावित्री देवी, यशोदा देवी, बिंदू यादव, शांति देवी, प्रिया सिंह, सुनीता देवी, पुष्पावती देवी, शकुंतला देवी मौजूद रहीं।