गोरखपुर। रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित 61वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयों की जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में अंडर 19 बालक वर्ग में आगरा चैंपियन हुआ, जबकि इलाहाबाद दूसरे और गोरखपुर तीसरे स्थान पर रहा।
शिक्षा विभाग की तरफ से आयोजित प्रतियोगिता के बालक वर्ग के अंडर 19 फ्लोर स्पर्धा में आगरा के गौरव कुमार प्रथम, यहीं के प्रबल श्रीवास्तव द्वितीय तथा गोरखपुर के बृजेश यादव और इलाहाबाद के हर्ष पांडेय संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। रोमन रिंग में आगरा के गौरव कुमार प्रथम, यहीं के अंकुश कुमार द्वितीय तथा इलाहाबाद के हर्ष पांडेय तीसरे स्थान पर रहे। पैरलल बार्स में आगरा के गौरव प्रथम, यहीं के प्रबल श्रीवास्तव द्वितीय तथा इलाहाबाद के हर्ष तीसरे स्थान पर रहे। व्यक्तिगत चैंपियनशिप में आगरा के गौरव प्रथम, यहीं के प्रबल द्वितीय तथा इलाहाबाद के हर्ष तीसरे स्थान पर रहे। पामेल्ड हार्स में आगरा के प्रबल प्रथम, यहीं के अंकुश द्वितीय तथा इलाहाबाद का हर्ष तीसरे स्थान पर रहे। वाल्टिंग टेबिल में आगरा के गौरव प्रथम, गोरखपुर के बृजेश द्वितीय तथा आगरा के प्रबल तीसरे स्थान पर रहे। होरीजेंटल बार में आगरा के गौरव कुमार प्रथम, यहीं के अरुण कुमार द्वितीय तथा इलाहाबाद के हर्ष पांडेय तीसरे स्थान पर रहे। टीम चैंपियनशिप में 357 अंक के साथ आगरा प्रथम, 192 अंक के साथ स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर द्वितीय तथा 140 अंक लेकर गोरखपुर मंडल तृतीय रहा।
इससे पूर्व प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक एनएन मौर्य रहे। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर एमपी, आर्य कन्या की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। समारोह में एमपी सिंह तोमर, ओपी राय, जफर अहमद खान, कृष्णकांत यादव, किशोर कुमार जायसवाल, योगेंद्र नाथ यादव, अकरम परवेज, इंद्रेश, पीएन सिंह, राम हरि यादव, राज किशोर राय, सीमा विश्वकर्मा, रोली कश्यप, रंजना गुप्ता, फिरोज आरा आदि मौजूद रहीं।