महराजगंज के सोहगीबरवां वन्यजीव प्रभाग की वन सुरक्षा टीम ने निचलौल वन क्षेत्र के गड़ेहरुआ के पास पिकप पर लदे 13 सागौन के पेड़ बरामद किए हैं। लकड़ी काट रहे लोगों की संख्या ज्यादा देख वनकर्मियों ने फायरिंग की। जिस पर वो लकड़ी और वाहन छोड़ फरार हो गए।
पिकप और लकड़ी को निचलौल रेंज में रखा गया है। सोहगीबरवां प्रभाग के अधिकारियों को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गड़े हरुआ में दर्जन भर लोग सागौन के पेंड़ को काटकर बोटा बना रहे हैं।
अधिकारियों ने वन सुरक्षा टीम को मौके पर भेजा। टीम ने वहा पहुंच देखा कि दर्जन भर लोग लकड़ी को काट कर ले जाने की फिराक में हैं तो हवाई फायरिंग किया।
टीम को देख व अंधेरे का फायदा उठाकर वहां काम कर रहे दर्जन भर से अधिक लोग फरार हो गए। वनकर्मियों ने पिकप पर लदे सात बोटा सागौन को निचलौल में रखवा दिया।
छह बोटा सागौन को गुरुवार की सुबह बरामद किया गया। यह भी पाया कि उनके द्वारा दो पेंड़ काटे गए हैं। बरामदगी करने वाली टीम में रेंजर सूर्यबली, वीरेंद्र, राजेश,कासिम अली,नित्यानंद, अमर, आशीष व मार्कण्डेय शामिल रहे।