रोक के बाद भी बालगृह बालिका में किशोरियों को रखवाने के मामले में पूर्व में तैनात रहे 30 इंस्पेक्टर/सब इंस्पेक्टर पर कार्रवाई हो सकती है। एसआईटी की चार्जशीट में 100 से कुछ कम लोगों का नाम शामिल किया गया है।
सीबीआई की जांच में 30 लोगों का फंसना तय माना जा रहा है। शासन ने 23 जून 2017 को मां विंध्यवासिनी महिला प्रशिक्षण एवं सेवा संस्थान की ओर से स्टेशन रोड पर संचालित बालगृह बालिका को निलंबित कर दिया था।
इसके बाद भी जिले के सभी थानों में तैनात इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर इसमें बच्चियों को रखवाया था। पिछले सात पांच अगस्त की रात छापेमारी कर 23 लड़कियों को बरामद किया गया था। मामला देश स्तर पर सुर्खियों में आया।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने मामले की जांच एसआईटी को सौंपते हुए सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। मामले की लंबी जांच के बाद एसआईटी ने मामले में चार्जशीट दाखिल किया था। इसमें इस दौरान तैनात रहे 97 इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर का नाम है।
जुलाई महीने से मामले की जांच सीबीआई कर रही है। पिछले दिनों सीबीआई जांचकर जरूरी कागजात लेकर लौट गई थी। बृहस्पतिवार को सीबीआई के एक इंस्पेक्टर और एक सिपाही कोर्ट पहुंचे।
बताया जा रहा है कि सीबीआई की जांच में 30 इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर पर कार्रवाई तय मानी जा रही है। हालांकि सीबीआई इंस्पेक्टर ने कुछ नहीं बताया।