फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ एक्सप्रेसवे पर स्कार्पियो ट्रक में घुसी, व्यापारी सहित दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ एक्सप्रेसवे पर स्कार्पियो ट्रक में घुसी, व्यापारी सहित दो की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर/शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। दिल्ली से गोरखपुर जा रही स्कार्पियो अनियंत्रित होकर आगे जा रहे ट्रक में घुस गई। इसमें पीपीगंज के कपड़ा व्यापारी अनिल गिरी और उनके मित्र व स्कार्पियो चला रहे युवक की मौत हो गई। कपड़ा व्यापारी की पत्नी घायल हैं। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पेट्रोलिंग कार ने घायलों को संयुक्त चिकित्सालय भेज दिया। मृत कपड़ा व्यापारी को कुछ माह पहले एसटीएफ ने गिरफ्तार भी किया था। उसे सिपाही भर्ती में फर्जीवाड़े का आरोपी बनाया गया था।
गोरखपुर के मोहल्ला पीपीगंज निवासी अनिल कुमार गिरी (32) और उनकी पत्नी ज्योती (30) शुक्रवार को दिल्ली से स्कार्पियो से लौट रहे थे। जब उनकी स्कार्पियो नसीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहुंची तभी तेज गति से आगे जा रहे ट्रक में घुस गई। तेज आवाज के साथ धमाका हुआ। इससे स्कार्पियो सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी होते ही पेट्रोलिंग कार मौके पर पहुंची और घायलों को निकालकर यूपीडा एंबुलेंस से संयुक्त चिकित्सालय भेज दिया। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने परीक्षण के बाद स्कार्पियो चला रहे प्रशांत त्रिपाठी (28) निवासी भीठी तिवारी, पीपीगंज, गोरखपुर को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

घायल दंपती को सरकारी ट्रॉमा सेंटर फिरोजाबाद भेजा गया, जहां से आगरा रेफर कर दिया गया। आगरा पहुंचते-पहुंचते कपड़ा व्यापारी अनिल गिरी ने भी दम तोड़ दिया। अनिल गिरी के घायल होने की सूचना पर फिरोजाबाद गए उनके मित्र पंकज द्विवेदी ने फोन पर बताया कि हालत गंभीर होने पर उन्हें आगरा रेफर कर दिया गया था, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। फिरोजाबाद में उनका पोस्टमार्टम होने के बाद शव लेकर वे लोग शनिवार को गांव आएंगे। पंकज द्विवेदी के सूचना के बाद उनके घर पर भी मातम छा गया है। उनकी पत्नी का इलाज चल रहा है।
एंबुलेंस के इंतजार में चार घंटे तड़पते रहे घायल
एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में दंपती घायल हो गया। इमरजेंसी से उन्हें सरकारी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने सरकारी एंबुलेंस 108 और 102 को कई बार कॉल किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इस दौरान घायल दंपती इमरजेंसी में परेशान हुए। जिससे घायल अनिल कुमार की हालत बिगड़ गई और उन्हें आक्सीजन देनी पड़ी। ज्यादा हालत बिगड़ने पर परिजन दंपती को प्राइवेट एंबुलेस से ट्रॉमा सेंटर ले गए।
विज्ञापन

जिम ट्रेनर प्रशांत की मौत के बाद घर पर पसरा मातम
पीपीगंज(गोरखपुर)। सड़क हादसे में मृत प्रशांत की मौत की खबर के बाद से ही उसके घर और गांव में मातम पसर गया। अपने इकलौते कमाऊ बेटे को खोकर उसकी मां रो-रोेकर बेहोश हो जा रहीं हैं। वहीं, उनके पिता ईश्वर चंद त्रिपाठी मौत की खबर पाकर शुक्रवार को फिरोजाबाद के लिए रवाना हो गए। प्रशांत जिम ट्रेनर था। उसने पीपीगंज कस्बे में जिम खोल रखा था। वह दो दिन पहले ही कस्बे के कपड़ा व्यापारी अनिल कुमार गिरी के साथ दिल्ली गया था। कपड़ा व्यापारी से उसकी मित्रता थी। चालक न होने पर वही स्कार्पियो को चलाकर ले गया था। उसके पिता की गांव के बाहर ही क्लीनिक है। चार भाई और बहनों में प्रशांत दूसरे नंबर का था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें