उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के गीडा थाना क्षेत्र में एक कार भीषण सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। घटना शनिवार दोपहर की है। नौसढ़ चौकी से गुजरने वाले लखनऊ रोड पर एकडंगा गांव के पास शनिवार दोपहर एक कार सड़क पर खड़ी डीसीएम से टकरा गई।
घटना में एक या दो लोगों की मौत की खबर है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। फिलहाल पूरी घटना की जांच की जा रही है।