फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बेड पर तीन मरीज, एसी भी खराब

Tue, 23 Aug 2016 08:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
विज्ञापन
मरीज काे हाथ से पंखा झलती मह‌िला।
विज्ञापन
कहर बन चुकी इंसेफेलाइटिस के बीच सिस्टम की दुर्दशा मरीजों की सांसत और बढ़ा दे रही है। चंद दिनों पहले ही ठीक कराई गई वार्ड 12 की एसी फिर मंगलवार को खराब हो गई। मरीजों की संख्या बढ़ने की वजह से एक ही बेड पर तीन मरीज भर्ती किए जा रहे हैं। आलम यह है कि चारो ओर से बंद होने के कारण उमस से मरीज परेशान हैं। हाथ पंखे से तीमारदार मरीज को राहत देने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन

इंसेफेलाइटिस मरीजों को बेहतर उपचार मिल सके इसके लिए 100 बेड के अलावा वार्ड नंबर 12 में मरीजों को भर्ती किया जाता है। यहीं से रोग की गंभीरता को देखते हुए वार्डों के अलग-अलग केबिन में मरीजों को भेजा जाता है। इन दिनों मरीजों की संख्या बढ़ने और सिस्टम की लापरवाही की वजह से एक ही बेड पर तीन-तीन मरीज भर्ती किए जा रहे हैं। इसकी वजह से मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि वार्ड की एसी को ठीक कराने के लिए इंजीनियर से बातचीत हुई है। जल्द ही ठीक करा लिया जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें