फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने फूंका वामपंथियों का पुतला

Fri, 12 Feb 2016 02:16 AM IST
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की महानगर इकाई और यूनिवर्सिटी संगठन के संयुक्त तत्वावधान में कार्यकर्ताओं का एक दल गोरखपुर यूनिवर्सिटी के मुख्य गेट पर इकट्ठा हुआ। पिछले दिनों जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में वामपंथी छात्र संगठनों द्वारा आतंकियों की याद में आयोजित हुई सांस्कृतिक संध्या पर विरोध जताया गया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं  ने विरोध स्वरूप वामपंथियों का सांकेतिक पुतला फूंका।
विज्ञापन



महानगर मंत्री उमेश कुमार सूर्यांश ने कहा जेएनयू इन दिनों देश विरोधी गतिविधियों का अड्डा बनता जा रहा है। प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य उमंग सिंह ने कहा कि सांस्कृतिक संध्या का आयोजन दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसे आयोजनों को अनुमति देकर यूनिवर्सिटी प्रशासन राष्ट्रद्रोहियों का मनोबल बढ़ाने का काम कर रहा है। जब पूरा देश लांस नायक हनुमनथप्पा के जीवन के लिए प्रार्थना कर रहा था तो जेएनयू में आंतकियों को याद किया जा रहा था।

इसे परिषद हरगिज बर्दाश्त नहीं कर सकता। इस दौरान योगेश्वर नाथ पांडेय, अनुपम सिंह, धनंजय पांडेय, सूरज, हिमांशु कौशिक, संजीव त्रिपाठी, हिमांशु त्रिपाठी, राहुल कोणार्क, शैलेश गुप्ता, स्वतंत्र, अनुराग आदि मौजूद रहे। उधर राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सांस्कृतिक आयोजन करने वाले सभी को देशद्रोही करार देते हुए सख्त से सख्त सजा देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें