फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेर की सवारी करते नजर आ रहे महंत आदित्यनाथ

Mon, 09 May 2016 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
नगर निगम गेट पर पोस्टर लेकर प्रदर्शन करते भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता। - फोटो : shivharsh
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा ने शहर में महंत आदित्यनाथ के पक्ष में अलग तरह का पोस्टर लगाकर हलचल पैदा कर दी है। जो पोस्टर लगाया गया है उसमें आदित्यनाथ को शेर पर और अन्य दलों के नेताओं को गधों की सवारी करते दिखाया गया है। पोस्टर में मायावती को ताज घोटाला, राहुल गांधी को देश को बांटने वाला, ओवैसी को मुसलमानों को गुमराह करने वाला और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भ्रष्टाचारी बताया गया है।
विज्ञापन


भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के इस पोस्टर पर ‘संकल्प-2017, अबकी बार योगी सरकार’ भी लिखा है। ये पोस्टर लिए शहर के विभिन्न स्थानों पर लगाए गए हैं। पोस्टर लगाने वालों में निजामुद्दीन अंसारी, शमीम अहमद, रियाज अहमद, नवी हसन, इमरान अहमद, जावेद अहमद, मोहम्मद अमीन आदि शामिल थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें