फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग छात्रा का अपहरण कर आर्केस्ट्रा में बेचा

Sat, 13 Aug 2016 08:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
विज्ञापन
अपहरण
विज्ञापन
शाहपुर क्षेत्र में रहने वाली नाबालिग छात्रा का अपहरण टेंपो चालक ने कर लिया है। पीड़ित के घरवाले टेंपो चालक पर बेटी को आर्केस्ट्रा में बेचने और पुलिस पर सहयोग न करने का आरोप लग रहे हैं। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन


कक्षा छह में पढ़ने वाली 14 वर्षीय किशोरी 26 जुलाई को घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी। आरोप है कि दोपहर दो बजे स्कूल से लौटते समय पड़ोस में रहने वाले टेंपो चालक सद्दाम ने झांसा देकर अपहरण कर लिया। घर के लोगों ने खोजबीन के बाद सूचना पुलिस को दी। आठ दिन बाद शाहपुर पुलिस ने सद्दाम के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया लेकिन इससे पहले वह घरवालों के साथ फरार हो गया। आरोपी टेंपो चालक मूल रुप से देवरिया का रहने वाला है। पादरी बाजार क्षेत्र में किराए पर कमरा लेकर रहता था। छात्रा की मां और भाई का आरोप है कि पटना में रहने वाली सद्दाम की बहन आर्केस्ट्रा ग्रुप में काम करती है। छात्रा का अपहरण करने के बाद उसे ले जाकर वहीं बेच दिया है।

छात्रा के भाई ने बताया कि अनहोनी की आशंका को लेकर घर के सभी लोग परेशान है लेकिन पुलिस सहयोग नहीं कर रही है। घरवालों से ही लोकेशन पूछा जाता है। एसओ शाहपुर रामाज्ञा सिंह ने बताया छात्रा को ढूंढने का प्रयास चल रहा है। जल्द ही उसे बरामद कर लिया जाएगा। देवरिया के साथ ही बिहार पुलिस टीम भेजी गई थी लेकिन कोई मिला नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें