फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी से मोहभंग, अब अखिलेश का देंगे साथ

Sat, 12 Nov 2016 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
पीपीगंज आए पीएम नरेंद्र मोदी के हमशक्ल। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हमशक्ल अभिनंदन पाठक का अब मोदी से मोहभंग हो गया है। वे अब सूबे में सपा के पक्ष में प्रचार करेंगे। उनकी नजर में मोदी अपने वादे भूल गए हैं। वे आरएसएस और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के ताने-बाने में फंसकर रह गए हैं।
विज्ञापन


पीपीगंज कस्बे में शुक्रवार को मानववादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय राज अकेला के साथ एक निजी कार्यक्रम में शरीक होने आए अभिनंदन पाठक को देखने के लिए भीड़ लग गई। सहारनपुर निवासी अभिनंदन पाठक लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी के हमशक्ल होने के चलते सुर्खियों में आए थे। शिक्षक अभिनंदन ने बताया कि राजनीति उनका शौक है। वे मानववादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और भारतीय नमो सेवादल के अध्यक्ष हैं।

लोकसभा और विधानसभा के चुनाव में अपनी किस्मत आजमा चुके अभिनंदन का कहना है कि लोकसभा चुनाव में उन्होंने मोदी के लिए बहुत प्रचार किया। कई बार ऐसा हुआ कि लोग उन्हें असली मोदी समझ बैठे, लेकिन मोदी अब जनता के मन की बात नहीं सुन रहे हैं। वे सांप्रदायिक सोच के व्यक्ति हैं। अभिनंदन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के विकास कार्यों से वे प्रभावित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें