फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोट के फेर में चली गई जान 

Mon, 14 Nov 2016 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
मौत - फोटो : file
विज्ञापन
गगहा के रिआव गांव के एक व्यापारी की जान नोट के फेर में चली गई। शनिवार को वह रुपये बदलने के लिए बैंक गए थे। शनिवार की शाम तक लाइन में लगने के बाद भी दस हजार रुपया जमा नहीं हुआ तो घर लौट आए। रुपये को लेकर वह काफी परेशान थे। देर शाम उनकी तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई। 
विज्ञापन


हाटा प्रतिनिधि के मुताबिक रियाव के छेदी प्रसाद पोल्ट्री फार्म चलाते हैं। शनिवार को मुर्गियों की बिक्री का करीब 10 हजार रुपये जमा करने के लिए सुबह करीब 10 बजे एसबीआई की रकहट ब्रांच में पहुंचे। लंबी लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। नंबर आने से पहले ही बैंक में लेन-देन बंद हो जाने से रुपये नहीं बदल सके। मेहनत की कमाई लेकर घर लौट आए। पोल्ट्री फार्म में दाना-पानी चलाने गए। तभी अचानक अचेत होकर गिर पड़े। परिवार के लोगों ने उनको हाटा के नर्सिंग होम पहुंचाया। डॉक्टरों ने बताया कि हार्ट अटैक से मौत हो गईै। बेटे का कहना है कि रुपये को लेकर वह काफी परेशान थे क्योंकि कई सामान उनको लाना था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें