फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: छात्रा ने की आत्महत्या, परिवार ने युवक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

Thu, 08 Aug 2019 04:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
शव (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media (File Photo)
विज्ञापन

नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 11वीं की छात्रा ने मंगलवार को घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पीड़ित परिजनों का आरोप है कि पड़ोस गांव का एक युवक मंगलवार को उसके घर में घुस गया था।

विज्ञापन


परिजनों को संदेह है कि युवक ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया होगा। उसी से क्षुब्ध होकर बेटी ने आत्मघाती कदम उठा लिया। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने आरोपी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है।

किशोरी के पिता का आरोप है कि उसकी 17 वर्षीय बेटी 11वीं में पढ़ती थी। पड़ोस के गांव का सूरज नाम का युवक अक्सर रास्ते में उसकी बेटी के साथ छेड़खानी करता था। बेटी हर बार घर पहुंचकर अपनी मां को घटना की जानकारी देती थी।
विज्ञापन


छह अगस्त को घर पर बेटी अकेली थी। दोपहर में आरोपी युवक सूरज उसके घर पहुंच गया। उसे संदेह है कि सूरज ने उसकी बेटी को डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया होगा। उसी दौरान उसकी पत्नी घर पहुंच गई लेकिन आरोपी सूरज मौके से भाग निकला।

गांव के लोगों ने भी आरोपी को भागते हुए देखा। बेटी उसके बाद से गुमसुम हो गई। शाम से रात तक उसने घरवालों से भी ज्यादा बात नहीं की। रात में वह अपने कमरे में सोने चली गई।

बुधवार को सुबह जब पत्नी बेटी को जगाने गई तो देखा कमरे में लोहे के रॉड पर दुपट्टे से फंदा बनाकर फांसी लगा ली है। यह देखकर पत्नी ने शोर मचाया तो वह तथा गांव के लोग पहुंच गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

पिता ने कहा कि लोक-लज्जा की वजह से क्षुब्ध होकर बेटी ने आत्महत्या की है। पीड़ित पिता की ओर से नेबुआ नौरंगिया पुलिस को तहरीर दी गई। एसपी राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि आरोपी सूरज के खिलाफ आत्महत्या के उकसाने का मुकदमा दर्ज किया गया है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद परिजनों के आरोप की यदि पुष्टि होती है तो दुष्कर्म की धारा की बढ़ोत्तरी कर दी जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें