फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेरकों की नियुक्ति में धांधली की जांच के लिए बनी टीम

Tue, 18 Nov 2014 05:30 AM IST
Gorakhpur
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। परिषदीय स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने में मदद करने के लिए ग्रामसभा स्तर पर की जा रही प्रेरकों की नियुक्ति में धांधली की शिकायतें मिलने पर डीमए ने जांच टीम गठित की है। एसडीएम की अध्यक्षता में बनी तीन सदस्यीय टीम ब्लॉकों में 19 से 22 नवंबर तक शिकायतों का निस्तारण करेंगी।
विज्ञापन

साक्षर भारत मिशन के तहत सभी ग्रामसभाओं में दो-दो प्रेरकों की नियुक्ति की जा रही है। जिसमें एक पद महिला के लिए आरक्षित किया गया है। इसके लिए 15 वर्ष से ऊपर तथा हाईस्कूल उत्तीर्ण होना जरूरी है। इससे अधिक की पढ़ाई का प्रमाण पत्र आवेदन के साथ लगाने वालों को चयन में वरीयता दी जाएगी। परिषदीय स्कूलों पर प्रधानाध्यापक के पास आवेदन जमा किए गए हैं। कई ग्रामसभाओं से शिकायतें आई हैं कि उनके आवेदन स्वीकार ही नहीं किए गए या लगाए गए प्रमाण पत्रों को हटा दिया गया। अनियमितता की शिकायतों पर डीएम ने ब्लॉक पर जांच टीम बनाई है। बीएसए कमलाकर पांडेय ने बताया कि एसडीएम की अध्यक्षता में बनी टीम में बीडीओ को सचिव तथा बीईओ (खंड शिक्षाधिकारी) को सदस्य बनाया गया है। जांच के दौरान प्रधानाध्यापक, ग्राम प्रधान भी मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि 19 नवंबर को पिपराइच ब्लॉक में, 20 नवंबर को चरगांवा, सहजनवां, ब्रह्मपुर, बांसगांव, बेलघाट, जंगल कौड़िया में, 21 नवंबर को भटहट, पाली, कौड़ीराम, सरदारनगर, गोला, खजनी में तथा 22 नवंबर को खोराबार, गगहा, पिपरौली, कैंपियरगंज व उरुवा ब्लॉक में शिकायतों का निस्तारण टीम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें