गोरखपुर। नगर क्षेत्र स्कूल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के पहले दिन मेजबान एमपी इंटर कॉलेज के एथलीटों का दबदबा रहा। इससे पहले कॉलेज के मैदान पर आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन सदर सांसद महंत आदित्यनाथ ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ खेल का आयोजन विद्यार्थियों के स्वस्थ मस्तिष्क एवं शारीरिक क्षमता का विकास करता है। खेलों का आयोजन निष्पक्ष भाव से होना चाहिए। इस अवसर पर रामनाथ गुप्ता, एसएन सिंह, त्रिलोकी नाथ, रामजन्म सिंह, शेर बहादुर सिंह दिनेश मणि, सुभाष सिंह, जेपी राय, किरन पांडेय, कृष्णकांत यादव, केके जायसवाल, योगेंद्र यादव, ओम प्रकाश धर द्विवेदी, आशा श्रीवास्तव, जेपी सिंह आदि मौजूद रहे।
प्रतियोगिता के परिणाम
0 सीनियर बालक वर्ग के 800 मीटर दौड़ में मारवाड़ इंटर कॉलेज के विवेक यादव पहले, एमपी के सोनू निषाद दूसरे तथा वंशराज इंटर कॉलेज के गौतम तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में एडी गर्ल्स इंटर कॉलेज की वर्षा आर्य को पहला, एमपी मंगला देवी की शिल्पी सिंह को दूसरा तथा एमपी की साधना को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।
0 सब जूनियर बालक वर्ग के 600 मीटर दौड़ में एमपी के प्रेम शंकर मौर्या पहले, एमपी के ही बलिराम यादव दूसरे तथा मारवाड़ के विकास कुमार तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में भगवती इंटर कॉलेज की खुशबू पहले, दयानंद कन्या की अन्नू दूसरे तथा आर्य कन्या की नेहा कुशवाहा तीसरे स्थान पर रहीं।
0 800 मीटर दौड़ के जूनियर बालक वर्ग में एमपी के अजीत यादव को पहला, एमपी के विजय नारायण को दूसरा तथा महावीर छपरा के धर्मेंद्र को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। बालिका वर्ग में डीएवी की विशाखा को पहला, महावीर छपरा की मोनिका को दूसरा तथा महावीर छपरा की ही नेहा को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।
0 सीनियर बालक वर्ग की लंबी कूद में एमपी के सर्वेश पहले, एमपी के ही संजय चौहान दूसरे तथा नेहरू इंटर कॉलेज के अरुण कुमार तीसरे स्थान पर रहे।
0 जूनियर बालक वर्ग की लंबी कूद में एमपी के अजय कुमार को पहला, डीएवी इंटर कॉलेज के विशाल कुमार को दूसरा तथा डीएवी के ही रंजन यादव को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।
0 जूनियर वर्ग के 1500 मीटर दौड़ में एमपी के अजीत यादव पहले, एमपी के ही विशाल साहनी दूसरे तथा वंशराज इंटर कॉलेज के सर्वेश तीसरे स्थान पर रहे।
0 सीनियर बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में वंशराज बालापार की कुमारी वंदना पहले, एडी गर्ल्स की ज्योति गुप्ता दूसरे तथा भगवती की अनुराधा तीसरे स्थान पर रहीं।