फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मियां साहब की गश्त, इमामबाड़े में बढी़ रौनक

Wed, 29 Oct 2014 05:30 AM IST
Gorakhpur
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। मोहर्रम की तीसरी तारीख (मंगलवार) को इमामबाड़ा इस्टेट के गद्दीनशीं अदनान फर्रुख अली शाह ‘मियां साहब’ का गश्ती जुलूस निकला । उन्होंने साथियों के साथ बुजुर्गों की कब्र पर फातिहा पढ़ा।
विज्ञापन

शाम सात बजे मियां साहब अपने साथियों और फकीरों के साथ गश्त पर इमामबाड़ा का चक्कर लगाया। मातमी धुन के बीच आगे-आगे इस्टेट के सिपाही हाथों में मशाल लिए चल रहे थे। मियां साहब सबसे पहले मर्सियाखाना पहुंचे, जहां उन्हाेंने रोशन अली शाह की कब्र पर फातिहा पढ़ा। परिसर में मौजूद लोग भी मियां साहब के काफिले में शामिल हो गए। जैसे-जैसे काफिला आगे बढ़ता गया भीड़ भी बढ़ती गई। काफिला पश्चिमी फाटक से बाहर निकला और पूरे इमामबाड़े का चक्कर लगाकर वापस उत्तर फाटक से मर्सियाखाना पहुंचकर समाप्त हो गया। इस्टेट के प्रतिनिधि जमाल अहमद ने बताया कि पांचवीं मोहर्रम को इमामबाड़ा इस्टेट के मियां साहब की अगुवाई में शाही जुलूस पूरे शान-शौकत के साथ निकलेगा। गश्त के दौरान जुल्फिकार अहमद, शहाब अहमद, हाजी अमीरूद्दीन, शादाब समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
इमामबाड़ा परिसर में बनी अस्थायी चौकी
जिला प्रशासन ने इमामबाड़ा इस्टेट की सुरक्षा बढ़ा दी है। परिसर में लगने वाले मेले और श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए परिसर में मंगलवार को मंगलवार को अस्थायी पुलिस चौकी बनाई गई है। इसके अलावा सोने-चांदी के ताजियोें की सुरक्षा के लिए चार सिपाहियों की एक टीम बनाई गई है। इसके अलावा इमामबाड़ा के चारों गेट पर सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं।
विज्ञापन

इमामबाड़े में लगे मेले की रौनक बढ़ी
इमामबाड़ा इस्टेट परिसर में लगे मेले में दुकानें सज गई हैं। यूं तो मेले में दिन भर भीड़ रहती है लेकिन शाम होते ही वहां का नजारा ही कुछ और होता है। जहां बच्चों को तरह-तरह के झूले तो महिलाओं को सौदर्य के सामान खूब लुभा रहे हैं। वहां खाने-पीने के सामान की भरमार है लेकिन सबसे ज्यादा शाही हलवा व पराठा की दुकानों पर भीड़ है। तरह-तरह के झूले और खिलौने बच्चों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। वहीं महिलाओं को सौदर्य प्रसाधन के अलावा गृहस्थी के सामान खूब भा रहे हैं। कम कीमत में उन्हें जरूरत का सभी सामान एक ही जगह हासिल होता है। खाने-पीने की बात करें तो हलवा-पराठा, चाट, पापड़ी, शिरमाल-कबाब और बिरयानी की दुकानों पर खूब भीड़ हो रही है।
लाठी फेंक प्रतियोगिता में दिखाया हुनर
गोरखपुर। नौजवान अंसार वेलफेयर कमेटी के तत्वाधान में जाफरा बाजार में लाठी फेंक प्रतियोगिता हुई। बैलो, सेमरा नंबर एक, अशरफ अली अखाड़ा, जाफरा बाजार, बिछिया, चकसा हुसैन तथा तकिया अखाड़ा की टीम ने हैरतअंगेज प्रदर्शन कर खूब वाहवाही लूटी।
मुख्य अतिथि जफर अमीन डक्कू ने कहा कि मोहर्रम के जुलूस की पहचान है अखाड़ों का खेल। इस खेल से युद्ध कौशल की पुरानी परंपरा, याद आती है। इससे न सिर्फ लखनऊ की शान बढ़ती है बल्कि भारतीय संस्कृति की परंपरा को बल मिलता है। इस मौके पर वजीउल्लाह अंसारी, इसरार अहमद, शाहिद अंसारी, मंजूर आलम, शकील अहमद अंसारी, अब्दुल्लाह, इमरान, सौदागर आदि मौजूद रहे।
आज होगी चादरपोशी
ऑल इंडिया जमात-ए-सलमानी की जानिब से बुधवार (चौथी) मोहर्रम को इमामबाड़ा इस्टेट स्थित हजरत रौशन अली शाह के आस्ताने पर चादरपोशी की जाएगी। इस मौके पर महफिले समआ का आयोजन होगा। यह जानकारी सोसायटी के अध्यक्ष हाफिज जमील अहमद सलमानी ने मंगलवार को विज्ञप्ति के माध्यम से दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें