फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ पर बिहार जाने वाले यात्रियों की भीड़ बढ़ी

Tue, 28 Oct 2014 05:30 AM IST
Gorakhpur
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। छठ पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रोडवेज प्रशासन भी सतर्क हो गया है। कुशीनगर, पडरौना और देवरिया जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ने पर इन रूटों पर बसों की संख्या बढ़ा दी गई है। साथ ही अनुबंधित बसों के चक्कर भी रोडवेज प्रशासन ने बढ़ा दिए हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक ने रात नौ बजे तक बसें चलाने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

दिवाली के बाद गोरखपुर से लखनऊ, कानपुर और दिल्ली जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ने के साथ ही छठ पर इन जगहों से बिहार की तरफ आने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रोडवेज प्रशासन ने देवरिया, कुशीनगर और पडरौना रूट पर बसों की संख्या बढ़ा दी है। रेलवे बस स्टैंड से तमकुही राज के लिए आठ, पडरौना के लिए दस बसें लगाई गई हैं। जबकि इससे पहले दोनों ही जगह दो-दो बसें चल रही थीं। इसके साथ ही इन रूटों पर चलने वाली अनुबंधित बसों के चक्कर बढ़ा दिए गए हैं। एक अनुबंधित बस दिनभर में लगभग छठ से आठ चक्कर लगा रही है। देवरिया रूट पर अनुबंधित बसों की संख्या अधिक होने के कारण इस रूट पर बसें अतिरिक्त रूप से वर्कशॉप में खड़ी की गई हैं। भीड़ बढ़ने पर ये बसें लगाई जाएंगी।
लखनऊ रूट पर यात्रियों की भीड़ ज्यादा
ट्रेनों में जगह नहीं होने के चलते दिवाली के बाद लखनऊ, कानपुर और दिल्ली जाने वाले यात्रियों की भीड़ बस अड्डों पर बढ़ गई है। बाहरी डिपो की बसों के साथ साथ गोरखपुर रीजन की लगभग आधा दर्जन बसों को गोरखपुर से लखनऊ चलाया जा रहा है। इसके साथ ही जिन रूटों पर यात्रियों की संख्या कम है वहां की बसें भी लखनऊ रूट पर लगा दी गई हैं।
विज्ञापन

यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो इसका पूरा ध्यान दिया जा रहा है। बस स्टैंड पर दो अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है जिससे यात्रियों को बसों के बारे में आसानी से जानकारी मिल सके।
विज्ञापन

महेश चंद, एआरएम, गोरखपुर डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें