फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ माह से संविदा कर्मचारियों को नहीं मिला मानदेय

Tue, 28 Oct 2014 05:30 AM IST
Gorakhpur
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। मानदेय नहीं मिलने के कारण बिजली विभाग में कार्यरत संविदा कर्मचारियों की दीपावली फीकी रही। छठ में भी मानदेय मिलने की संभावना नहीं है। इस वजह से इन कर्मचारियों में काफी रोष है।
विज्ञापन

शहर में अगर कहीं फॉल्ट हो जाए तो इनको दुरुस्त करने के लिए बिजली विभाग पूरी तरह से अपने संविदा कर्मचारियों पर ही आश्रित है। इसके बावजूद विभाग इनका ख्याल नहीं रखता है। पिछले आठ महीने से इन कर्मचारियों को मानदेय नहीं मिला है। इसकी वजह से कर्मचारियों में खासा रोष है। वहीं संविदा पर कार्यरत होने की वजह से ये कर्मचारी खुलकर विरोध नहीं करते हैं। स्थित यह है कि इस दीपावली में उन्हें मानदेय देने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन नहीं मिल सका। विद्युत संविदा मजदूर संगठन के कर्मचारियों ने कहा कि कुछ विद्युत खंड में कर्मचारियों को मानदेय तो दिया गया है, लेकिन वह पिछले वर्ष का है। इस वर्ष का मानदेय कर्मचारियों को अभी तक नहीं दिया गया। इसकी वजह से काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं अधीक्षण अभियंता एसपी पांडेय ने कहा कि कुछ विद्युत खंडों में मानदेय देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बचे कर्मियों को जल्द ही मानदेय का भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें