फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीब रथ में गर्भवती महिला की तबीयत बिगड़ी

Tue, 28 Oct 2014 05:30 AM IST
Gorakhpur
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। अमृतसर से सहरसा जाने वाली गरीब रथ में रविवार को गर्भवती महिला की तबीयत बिगड़ गई। ट्रेन के गोरखपुर जंक्शन पहुंचने पर यात्री मित्र के साथ पहुंचे डॉक्टर ने हालत गंभीर देख महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर, इसी ट्रेन के दूसरे कोच में यात्रियों के बीच सीट पर बैठने को लेकर मारपीट होने के बाद हुए हंगामे की वजह से ट्रेन आधे घंटे देर से रवाना हुई।
विज्ञापन

गरीब रथ के कोच संख्या जी-तीन में सीट नंबर-58 पर गर्भवती महिला ललिता देवी के बीमार होने की सूचना टीटीई ने बस्ती से पहले कंट्रोल रूम को दी। ट्रेन के सुबह साढे़ सात बजे रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-पांच पर पहुंचने डॉक्टर दीपक कुमार ने ललिता को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उनके साथ पति ओमप्रकाश और परिवार के लोग थे। छपरा के रहने वाले ओमप्रकाश दिल्ली में स्थित एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। छठ पूजा में शामिल होने के लिए वह परिवार के साथ घर लौट रहे थे। महिला की हालत डॉक्टरों ने खतरे से बाहर बताई है। उधर, संतकबीरनगर के पास ट्रेन के कोच संख्या जी-दो में सीट पर बैठने को लेकर यात्रियों से कुछ युवकों की मारपीट हो गई। ट्रेन के स्टेशन पर रुकते ही आरोपी फरार हो गए। मारपीट करने वालों पर कार्रवाई की मांग करते हुए यात्रियों ने प्रदर्शन करते हुए ट्रेन रोक दी। सूचना पर पहुंचे आरपीएफ इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने यात्रियों को समझा-बुझाकर विवाद खत्म कराया। ट्रेन सुबह सवा आठ बजे के करीब स्टेशन से रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें