फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल की दवा बेचते पकड़ा गया दलाल

Sun, 26 Oct 2014 05:30 AM IST
Gorakhpur
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। मेडिकल कॉलेज में शनिवार को अस्पताल की दवा बेचते एक दलाल के पकड़े जाने का मामला सामने आया है। रेजिडेंट डॉक्टर की शिकायत पर पकड़े गए शख्स को प्राचार्य ने गुलरिहा थाने की पुलिस को सौंप दिया। हालांकि देर रात तक मुकदमा दर्ज नहीं किया जा सका था।
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे के करीब प्राचार्य प्रो. केपी कुशवाहा के मोबाइल फोन पर सर्जरी के वार्ड नंबर आठ से एक रेजिडेंट डॉक्टर की कॉल आई। जिसमें बताया गया कि एक व्यक्ति मरीज के परिवार वालों को बहला-फुसला कर ट्रीटमेंट पत्र ले गया और फिर अस्पताल की दवा उपलब्ध करा दी है और उनसे दवा के नाम पर आठ सौ रुपये वसूल लिए हैं। जानकारी मिलते ही प्राचार्य ने गार्ड भेजकर आरोपी को पकड़वा लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम अभिषेक बताया। उसने यह भी बताया कि उसके साथ स्टोर के कुछ कर्मचारी भी मिले हुए हैं, जिनके साथ मिलकर आए दिन वह यह कार्य करता है। आरोप की पुष्टि खुद आरोपी के मुंह से होने पर प्राचार्य ने उसेे पुलिस को सौंप दिया। प्राचार्य ने कहा कि स्टोर से इस तरह दवा बिकने की जानकारी से हतप्रभ हूं। अस्पताल के जो कर्मचारी इस तरह के मामले में लिप्त हैं, उनको चिन्हित किया जाएगा और जांच में दोषी पाए जाने पर सख्त कर्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें