फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ घाटों पर व्यवस्था में जुटा नगर निगम

Sun, 26 Oct 2014 05:30 AM IST
Gorakhpur
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। नगर निगम छठ पूजा के लिए घाटों पर व्यवस्था दुरुस्त करने में जुट गया है। विभिन्न घाटों की सफाई के अलावा वहां तक पहुंचने के लिए रास्तों की मरम्मत कराई जा रही है। कॉलोनियों में छठ पूजा की तैयारी के लिए नगर निगम की ओर से छोटे-छोटे तालाब बनवाए जा रहे हैं। शनिवार को नगर आयुक्त ने शहर के विभिन्न इलाकों में स्थित घाटों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

शहर में तकिया घाट, राजघाट, हनुमान घाट, डोमिनगढ़, गोरखनाथ, सूरजकुंड, मानसरोवर, भैरोपुर पोखरा, जगन्नाथपुर, दुर्गाबाड़ी, नंदानगर, इंजीनियरिंग कॉलेज, बिलंदपुर पोखरा, महादेव झारखंडी शिव मंदिर, समेत शहर में 100 से ज्यादा स्थानों पर छठ पूजा का आयोजन किया जाता है। नगर निगम की ओर से इन तमाम घाटों की सफाई की जा रही है। बसंतपुर वार्ड में तकिया घाट होते हुए नदी तक जाने के लिए पुलिया का निर्माण कराया गया है। मुख्य खाद्य एवं सफाई निरीक्षक पीएन गुप्ता ने बताया कि शहर की विभिन्न कॉलोनियों में भी छठ पूजा के लिए नगर निगम की ओर विशेष इंतजाम किए जाएंगे। इस दौरान कॉलोनियों में छोटे-छोटे तालाब बनाए जा रहे हैं। नगर निगम की ओर से इनमें पानी भरा जाएगा जिससे व्रतियों को अर्घ्य देने में सहूलियत हो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें