फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक में घुसी कार, पत्रकार सहित दो घायल

Sun, 26 Oct 2014 05:30 AM IST
Gorakhpur
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया/गोरखपुर। गौरीबाजार के सिरजम चौराहे पर शनिवार की रात ओवरटेक करते समय कार ट्रक में घुस गई। हादसे में पत्रकार के साथ ही गाड़ी चालक घायल हो गए। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

राजघाट, रायगंज के रहने वाले पत्रकार एसपी सिंह शनिवार को बैतालपुर में मित्र के घर आयोजित कार्यक्रम में गए थे। उनके साथ मोहद्दीपुर के रहने वाले रामधनी साहनी भी थे। रात नौ बजे दोनों लोग कार से गोरखपुर लौट रहे थे। गौरीबाजार क्षेत्र में सिरजम चौराहे पर ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान कार पीछे से घुस गई। हादसे में पत्रकार एसपी सिंह के साथ ही चालक रामधनी गंभीर रूप से घायल हो गए। गौरीबाजार पुलिस ने आसपास के लोेगों की मदद से दोनों को देवरिया जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें