फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरों को नशे से बचाएगा स्वास्थ्य महकमा

Fri, 24 Oct 2014 05:30 AM IST
Gorakhpur
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। किशोरों को नशे से मुक्त करने के लिए स्वास्थ्य विभाग मुहिम चलाएगा। अस्पतालों में खोले गए किशोर परामर्श केंद्र पर नशे से होने वाले नुकसान की जानकारी दी जाएगी। साथ ही इसके दुष्परिणाम बताए जाएंगे। अभी तक इन केंद्रों पर सिर्फ सेक्स संबंधी जानकारी ही दी जा रही थी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय किशोर मिशन के तहत जिले स्तर के अस्पतालों में किशोर सुधार केंद्र खोले गए हैं। यहां पर किशोरों को सेक्स संबंधी व एड्स की जानकारी दी जाती है। अब इन केंद्रों पर किशोरों को नशे से दूर रहने का तरीका बताया जाएगा। प्रदेश सरकार ने निर्देश दिया है कि इन केंद्रों पर आने वाले किशोरों को काउंसलर नशा मुक्ति के लिए भी प्रेरित करें। यह निर्देश शासन ने हाल ही में ही एक सर्वे के बाद दिया है। जिसके मुताबिक इस समय किशोर नशे की गिरफ्त में तेजी से आ रहे हैं। नशे की वजह से उसकी मानसिक स्थिति भी बिगड़ रही है। कोशिश की जाएगी कि ऐसे किशोरों को जो नशे की गिरफ्त में हैं, उन्हें महिला अस्पताल में भेजा जाएगा, ताकि महिला काउंसलर की सहायता से वे नशे से मुक्त हो सकें। इस संबंध में सीएमओ ने बताया कि आदेश आया है। इसकी जानकारी केंद्र पर तैनात काउंसलर को दी जा चुकी है। कुछ किशोर आए भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें