फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिया समुदाय ने तेज की मातमी जुलूस की तैयारी

Thu, 23 Oct 2014 05:30 AM IST
Gorakhpur
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। मोहर्रम के चांद होने में अभी कई दिन बाकी हैं लेकिन शिया समुदाय में इसकी तैयारियां तेज हो गई हैं। इमामबाड़ों और चौकों की साफ-सफाई का काम अंतिम दौर में है। अगर शनिवार को चांद हुआ तो रविवार को मोहर्रम की पहली तारीख होगी। इसी दिन से इस्लामी कैलेंडर का नया साल शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

मोहर्रम का महीना कर्बला के मैदान हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत के अतिरिक्त इस्लामी इतिहास में बहुत महत्वपूर्ण है। इस माह की दस तारीख को सारी अहम घटनायें हुई । मोहर्रम की पूर्वसंध्या यानी शनिवार की रात से ही इस्तकबाल-ए-अय्यामे अजा में अंजुमन हुसैनिया की जानिब से मियां बाजार से मातमी जुलूस निकाला जाएगा। अंजुमन के अध्यक्ष सैयद सिब्ते हसन रिजवी ने बताया कि पहली मोहर्रम से लेकर नौ मोहर्रम तक प्रतिदिन सुबह सात बजे इमामबाड़ा आगा साहिबान गीता प्रेस रोड पर, सुबह 9:30 बजे इमामबाड़ा सैयद अली मरहूम जाफरा बाजार और 10:30 बजे सैयद साबिर हुसैन जाफरा बाजार में मजलिस होगी। इसी तरह शाम 6:30 इमामबाड़ा मिर्जा खादिम हुसैन मरहूम शेखपुर में, इसी दिन 9:30 बजे रात में इमामबाड़ा सैयद निसार अली मरहूम बसंतपुर में मजलिस बरपा होगी। साबिर ने बताया कि चार मोहर्रम को बसंतपुर स्थित मोहम्मद मेंहदी हसन की जानिब से मातमी जुलूस निकाला जायेगा। इसी क्रम में पांच मोहर्रम को रात आठ बजे हल्लौर एसोसिएशन की ओर से और छह मोहर्रम को इमामबाड़ा मोहम्मद जहीर असकरगंज से मातमी जुलूस निकलेगा। आठ मोहर्रम को आगा मुख्तार हुसैन की ओर से दुलदुल का मातमी जुलूस निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें