फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन जोन, नौ सेक्टर में बंटा शहर

Thu, 23 Oct 2014 05:30 AM IST
Gorakhpur
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दिवाली पर सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने शहर को तीन जोन और नौ सेक्टर में बांट दिया है। कोतवाली, कैंट और गोरखनाथ तीनों जोन में एडीएम स्तर के एक-एक जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। एक जोन में तीन सेक्टर बनाए गए हैं। प्रत्येक सेक्टर में एसडीएम और तहसीलदार स्तर के एक-एक सेक्टर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

एडीएम(सिटी) बद्री नाथ सिंह ने बताया कि सुरक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क है। सभी प्रमुख चौराहों पर एक-एक अफसर तैनात किए गए हैं तो मूर्ति विसर्जन रूट पर भी अफसरों की ड्यूटी लगाई गई है। उनके साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहेगा। विसर्जन स्थल राजघाट, डोमिनगढ़ और महेसरा के पास भी पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है। वहां भी अफसरों की शिफ्टवार ड्यूटी लगाई गई है। सभी घाटों पर एनडीआरएफ और पीएसी के जवानों के अलावा मोटरबोट के इंतजाम किए गए हैं। एडीएम ने बताया कि दिवाली पर सभी अफसरों को मोबाइल रहने का निर्देश दिया गया है। सभी छोटी-बड़ी घटनाओं पर पुलिस की नजर है। किसी ने भी त्यौहार के दौरान अराजकता फैलाने की कोशिश की तो उसके खिलाफ प्रशासन सख्ती से पेश आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें