फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस के लिए सजे बाजार

Tue, 21 Oct 2014 05:30 AM IST
Gorakhpur
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। धनतेरस से एक रोज पहले ही लोग दिवाली की खरीदारी के लिए निकले तो जहां बाजार गुलजार रहे, वहीं शहर में हर तरफ जाम की स्थिति रही। सोमवार को गोलघर, सिनेमा रोड समेत प्रमुख बाजारों में भीड़ की वजह से पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही। ज्यादा भीड़ कपड़ा, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक, सजावट, गिफ्ट आइटम, ज्वेलरी और पूजा सामग्री बेचने वालों की दुकानों पर नजर आई। वहीं धनतेरस को लेकर शहर के सभी छोटे-बड़े बाजारों में सड़क के किनारे अस्थाई दुकानें भी लगाई गई हैं। बर्तन और सराफा की दुकानें खास सजाई गई हैं।
विज्ञापन

धनतेरस को लेकर दुकानदार हफ्तों से तैयारी में जुटे हुए हैं। दुकानों को खूब सजाया गया है। इलेक्ट्रॉनिक्स और होम अप्लाइंस पर तकरीबन सभी कंपनियां विशेष छूट दे रही हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों में जहां एलईडी टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, मिक्सर-ग्राइंडर, तरह-तरह के बर्तन, गिफ्ट आइटम डिस्पले किए गए है, वहीं टाउनहॉल एवं अलीनगर में पूजा सामग्री, मूर्तियों, सजावट के सामान एवं बर्तन की अस्थायी दुकानें लगाई गई हैं। इनके अलावा घंटाघर, गोलघर, असुरन, गोरखनाथ, राप्तीनगर, बैैंक रोड, मोहद्दीपुर, सिनेमा रोड, माया बाजार में सड़क की पटरियों पर अस्थायी दुकानें लग गईं हैं। आटोमोबाइल के शोरूम में भी लोगों की भीड़ दिखी। लोग एक दिन पहले ही सामान की बुकिंग कराने में लगे रहे।
धनतेरस को लेकर सर्राफा, बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक्स के दुकानदार काफी उत्साहित हैं। उन्हें उम्मीद है कि मंगलवार को धनतेरस के मौके पर लोग खूब खरीदारी करेंगे। बहुत से लोग रोशनी के लिए चीनी झालर की जगह देसी झालर को तरजीह दे रहे हैं। देसी के मुकाबले चीनी सामान सस्ते हैं। वहीं सोमवार को आधे शहर में लोगों को जाम से जूझना पड़ा। सोमवार को रही भीड़ का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि ट्रैफिक पुलिस की मुस्तैदी के बावजूद गोलघर, सिनेमा रोड, बैंक रोड, अलीनगर, बेतियाहाता, अग्रसेन तिराहा के आसपास जाम की स्थिति बनी रही। देर शात तक गोलघर में भीड़ नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें