फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीप उत्सव में हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं

Mon, 20 Oct 2014 05:30 AM IST
Gorakhpur
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। महिला सर्वोदय मंडल एवं एसोसिएशन अॅाफ मेसोनिक लेडीज ने निपाल लॉज क्लब में दीप उत्सव धूमधाम से मनाया। इसमें कई मनोरंजक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
विज्ञापन

रविवार की देर रात तक चले इस कार्यक्रम में तोल-मोल के बोल, पारिवारिक कार्ड गेम, भाग्य का पहिया, हाउजी गेम आदि प्रतियोगिताएं हुई। दीप उत्सव की आयोजक महिला सर्वोदय मंडल की अध्यक्ष पूनम खुल्लर, एसोसिएश अॅाफ मेसोनिक लेडिज की अध्यक्ष भारती श्रीवास्तव, लॉज निपाल नंबर-38 के सचिव हरिनन्दन श्रीवास्तव एवं लॉज निपाल क्लब के सचिव मंकेश्वर नाथ पांडेय ने संयुक्त रूप से अतिथियों का स्वागत किया। मेयर डॉ. सत्या पांडेय ने दीप उत्सव के महत्व पर प्रकाश डाला। सभी प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष रेनू कंदोई, बीना सिंह, उमा सेठ, प्रमोद वाजपेयी, पूर्वी नारायण पांडेय, प्रेम नारायण श्रीवास्तव, डॉ. शिराज अख्तर वजीह, राकेश श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें