फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झंगहा में संदीप के नाम पर व्यापारी से मांगी रंगदारी

Mon, 20 Oct 2014 05:30 AM IST
Gorakhpur
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर/झंगहा। झंगहा के नई बाजार में शुक्रवार को शातिर संदीप तिवारी के नाम पर व्यापारी से एक लाख रुपये रंगदारी मांगी गई है। दोपहर में फोन कर बदमाश ने एक घंटे में रुपये न मिलने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की सूचना पर हरकत में आई पुलिस व्यापारी के परिवार की सुरक्षा बढ़ाने के साथ ही फोन करने वाले के बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन

राजधानी गांव के मक्खन लाल गुप्ता की नई बाजार चौराहे पर गोल्डी वस्त्रालय के नाम से दुकान है। शुक्रवार सुबह 11 बजे उनके मोबाइल फोन 7785066384 नंबर से कॉल आई। उस समय मक्खन लाल घर पर भोजन कर रहे थे। फोन उनकी पत्नी सुशीला ने रिसीव किया। फोन करने वाले ने मक्खन लाल से बात कराने को कहा। जब मक्खन लाल ने फोन उठाया तो युवक ने अपना नाम संदीप तिवारी बताते हुए एक घंटे के भीतर एक लाख रुपये नई बाजार पुलिस चौकी के पास पहुंचाने को कहा। किसी की शरारत मानकर उन्होंने फोन काट दिया और नई बाजार पुलिस चौकी पर पहुंचकर मामले की जानकारी दे दी। शाम पांच बजे उसी नंबर से उनके मोबाइल फोन पर फिर कॉल आई। युवक ने धमकी देते हुए रुपये न मिलने पर प्रबंधक के बेटे जैसा हाल करने की धमकी दी। घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम में देने के बाद पीड़ित ने झंगहा थाने पहुंचकर तहरीर दी। शातिर संदीप तिवारी भी राजधानी गांव का रहने वाला है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना में स्थानीय लोगों के शामिल होने और संदीप का नाम इस्तेमाल करने की पुलिस संभावना जता रही है।
- व्यापारी की तहरीर पर रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। जिस नंबर से फोन आया था उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। परिवार को सुरक्षा दे दी गई है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। - आरके भारद्वाज, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें