फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुझे जेल भेजने की साजिश कर रही सरकार : राकेश

Mon, 20 Oct 2014 05:30 AM IST
Gorakhpur
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। भाजपा खेलकूद प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक राकेश सिंह पहलवान ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि सपा सरकार ने एक साजिश के तहत मेरे घर पर आधी रात को पुलिस भेज कर छापा डलवाया। पूर्वांचल के भाजपा नेताओं को प्रताड़ित कर जेल भेजने की साजिश की जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एसएसपी को बताना होगा कि जिस तरह से मेरे घर पर छापे की कार्रवाई हुई है सपा से ताल्लुक रखने वाले हिस्ट्रीशीटरों पर कार्रवाई कब की गई? लूट करने वाले अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने क्या कार्रवाई की है। अगर उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की है तो उन्हें माफी मांगनी होगी। राकेश सिंह ने कहा कि वर्ष 2007 में चौरहिया गोेला में हुए मामले को उठाया जा रहा है। सरकारी वकील ने महंत अवेद्यनाथ को परेशान करने के लिए सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश की गलत व्याख्या कर साल भर के भीतर निस्तारित करने के लिए कोर्ट में अर्जी दी, जबकि इस मामले में अभी आरोप ही तय नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि सपा मुखिया के इशारे पर तत्कालीन आईजी जगमोहन यादव ने मेरे ऊपर अकारण कई मुकदमे दर्ज कराकर हिस्ट्रीशीट खोलवाई। इस मामले में कमिश्नर पीके मोहंती ने अपने आदेश में लिखा कि मेरे खिलाफ राजनीतिक द्वेषवश कार्रवाई की गई। लिहाजा डीएम के आदेश को उन्होंने निरस्त कर दिया।
भाजपा नेताओं ने छापे की कार्रवाई की निंदा की
भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कामेश्वर सिंह एवं महानगर मीडिया प्रभारी अच्युतानंद शाही ने राकेश सिंह पहलवान के घर रात में छापे की कार्रवाई की निंदा की। पदाधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रवादी ताकतों का मनोबल तोड़ने के लिए सपा सरकार के इशारे पर ऐसी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें