फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल रोग विशेषज्ञ का विकल्प बनेंगे फिजिशियन

Mon, 30 Jun 2014 05:30 AM IST
Gorakhpur
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। इंसेफेलाइटिस के रोकथाम के लिए खोले जा रहे इंसेफेलाइटिस ट्रीटमेंट सेंटर की जिम्मेदारी फिजिशियन भी संभालेंगे। सेंटर के लिए शासन की ओर से बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती की गाइड लाइन थी लेकिन डॉक्टरों की कमी के चलते यह निर्णय लिया गया है। अब इन सेंटरों के इंचार्जों का प्रशिक्षण तीन और चार जुलाई को होगा।
विज्ञापन

इंसेफेलाइटिस से होने वाली मौतों को रोकने के लिए सरकार की ओर से ट्रीटमेंट सेंटर खोले जाने का निर्णय लिया गया। जिले के 19 ब्लॉकों के स्वास्थ्य केंद्र, जिला अस्पताल और महिला अस्पताल में सेंटर खोला जाना है। इसके लिए बाल रोग विशेषज्ञ तैनात किए जाने थे लेकिन सिर्फ नौ बाल रोग विशेषज्ञ होने की वजह से अब विकल्प के तौर पर एमडी मेडिसिन स्तर के डॉक्टरों की तैनाती की गई है। इन डॉक्टरों का प्रशिक्षण पार्थ संस्था के द्वारा होना है। हालांकि जिला अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञों की कमी को एडी हेल्थ ने दूर कर दिया है। एडी हेल्थ डॉ. डीएन त्रिपाठी ने चार बाल रोग विशेषज्ञों की तैनाती यहां कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें