फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में बाइक सवार दो युवकों की मौत

Sat, 14 Jun 2014 05:31 AM IST
Gorakhpur
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखनाथ और पीपीगंज में हुए सड़क हादसों में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पहले हादसे में बाइक सवार दोनों युवक हेलमेट लगाए हुए थे। दूसरे हादसे में एक ने हेलमेट लगाया था, दूसरे ने नहीं।
विज्ञापन

जंगल कौड़िया प्रतिनिधि के अनुसार पीपीगंज के चौक माफी निवासी राम बिलास के पुत्र मोनू (18) नागपुर में काम करते हैं। उनके भतीजे का मुंडन संस्कार बृहस्पतिवार को था। बृहस्पतिवार रात भुईधरपुर निवासी अपने दोस्त संदीप यादव के साथ मोनू बाइक से पीपीगंज जा रहा था। बाइक मोनू चला रहा था और संदीप पीछे बैठा हुआ था। दोनों ने हेलमेट नहीं लगाया था। काफी देर तक घर वापस नहीं आने पर उन्हें खोजने निकले मोनू के घरवालों को पंचगांवा के पास पुलिया के नीचे बाइक गिरी मिली। हादसे में मोनू और संदीप गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने मोनू को मृत घोषित कर दिया। जबकि संदीप के दोनों हाथ टूट गए हैं। मोनू के परिजनों ने उसकी हत्या का आरोप संदीप पर लगाया है। उन्होंने बताया कि मोनू की जेब 15 हजार रुपये और मोबाइल भी था जो कि गायब है। हालांकि पीपीगंज पुलिस इसे हादसा मान रही है।
चिलुआताल प्रतिनिधि के अनुसार कैंट क्षेत्र के रुस्तमपुर निवासी कैलाश यादव के पुत्र इंद्रजीत अपने साथी परमेश्वरपुर टोला कटहुर चिलुआताल के गोविंद के साथ महराजगंज से गोरखपुर आ रहे थे। इंद्रजीत बाइक चला रहे थे। वह हेलमेट लगाए हुए थे। जैसे ही वे गोरखनाथ क्षेत्र के दस नंबर बोरिंग के पास पहुंचे सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में इंद्रजीत और गोविंद गंभीर रूप से घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान इंद्रजीत की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें