फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाहियों के तबादले के लिए तैयार हो रही लिस्ट

Sat, 14 Jun 2014 05:31 AM IST
Gorakhpur
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गृह जनपद से सटे जिलों में पोस्टिंग पाने वाले सिपाहियों के तबादले की तैयारी शुरू हो गई है। गोरखपुर जिले के रहने वाले सिपाहियों को देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, संतकबीरनगर के अलावा आजमगढ़ और मऊ में पोस्टिंग नहीं मिलेगी। आईजी को एक सप्ताह में रिपोर्ट शासन के साथ ही पीएचक्यू भेजना है। उत्तर प्रदेश पुलिस के सिपाहियों, दीवान की तबादला नीति घोषित होने के बाद इस पर अमल की तैयारी शुरू हो गई है। किलोमीटर का दायरा खत्म होने के बाद गृह जनपद से सटे जिलों में अब सिपाही, दीवान को पोस्टिंग नहीं मिलेगी। शुक्रवार को पीएचक्यू से निर्देश आने के बाद आईजी ने जोन तबादले की तैयारी शुरू करा दी है। गोरखपुर जोन में 10 सिपाहियों का तबादला होना है जिसमें 400 महिला सिपाही भी शामिल है। वर्तमान समय में गोरखपुर में 2700, कुशीनगर में 1100, देवरिया में 981, महराजगंज में 920, बस्ती में 730, संतकबीरनगर में 800, सिद्धार्थनगर में 700 सिपाहियों की पोस्टिंग है। तैनाती वाले जिले से गृह जनपद के जुड़ाव की समीक्षा के बाद इनकी सूची शासन के साथ ही पीएचक्यू में भेजी जाएगी। आईजी जोन एसके माथुर ने बताया कि नई तबादला नीति में कितने सिपाहियों का स्थानांतरण होना है इसकी सूची तैयार हो रही है। एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट तैयार कर विवरण शासन के साथ ही पीएचक्यू को भेज दिया जाएगा। नियमानुसार सभी सिपाही, दीवान का स्थानांतरण होगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें