गोरखपुर। खोराबार में प्रापर्टी डीलर को संदिग्ध हालात में गोली लग गई। जांघ में गोली लगने से घायल युवक को जिला अस्पताल से मेडिकल कालेज रेफर किया गया। घायल ने जमीन की दुश्मनी में दो लोगों पर गोली मारने का आरोप लगाया है जबकि पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है।
खोराबार, लालपुर टीकर गांव के उमेश प्रकाश मौर्य का बेटा सरवरी शेखर मौर्य (21) प्रापर्टी डीलिंग का काम करता है। बुधवार की देर शाम वह किसी काम से खोराबार केसिक्टौर बाजार की तरफ आया था। यहां संदिग्ध हालात में उसकी जांघ में गोली लगने से वह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। पूछताछ में उसने पट्टीदारी के ही दो युवकों पर जमीन की दुश्मनी में गोली मारने का आरोप लगाया जबकि पुलिस की छानबीन में आरोप संदिग्ध पाए गए। पता चला कि संबंधों को लेकर किसी को प्रभावित करने के लिए गोली चलाई गई है।