फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन पर हेल्पलाइन कर्मचारी से मारपीट

Thu, 29 May 2014 05:31 AM IST
Gorakhpur
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। चुरेब हादसे के बाद यात्री मित्र कार्यालय पर खुले हेल्पलाइन काउंटर पर बैठे टीटीई पर नशे में धुत दो युवकों ने हमला कर दिया। बीचबचाव करने पहुंचे आरपीएफ के जवानों से भी युवकों ने हाथापाई कर ली। इसके बाद आरपीएफ ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर चालान कर दिया।
विज्ञापन

ट्रेन हादसे में मृतकों, घायलों और ट्रेनों के संचालन के बारे में यात्रियों को जानकारी देने के लिए रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर यात्री मित्र कार्यालय के बाहर हेल्प लाइन काउंटर खोला गया है। बुधवार की दोपहर टीटीई त्रिवेणी हेल्पलाइन काउंटर पर बैठकर यात्रियों को गाड़ियों के संबंध में जानकारी दे रहे थे। शाम करीब साढ़े चार बजे खजनी का एक युवक रिश्तेदारों को छोड़ने के लिए स्टेशन पर आया था। पांच घंटे देर से चल रही वैशाली एक्सप्रेस के बारे में पूछताछ करने के लिए वह काउंटर पर पहुंचा तो ट्रेन के विलंब से चलने को लेकर वह कर्मचारियों से ही उलझ गया। टीटीई त्रिवेणी ने ट्रेनों के लेट की वजह गोरखधाम एक्सप्रेस हादसा बताया तो वह उनसे उलझ गया और हाथापाई पर उतर गया। नशे में धुत युवक ने अपने साथी की मदद से टीटीई पर हमला कर दिया। रेलवे कर्मचारी से मारपीट की सूचना पर पहुंचे आरपीएफ के जवानों ने बीच बचाव का प्रयास किया जिस पर वह उन पर गंभीर आरोप लगाते हुए हाथापाई करने लगा। इस पर आरपीएफ जीआरपी की मदद से दोनों युवकों को हिरासत में थाने लाई। यहां दोनों युवकों का रेलवे एक्ट की धाराओं में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें