गोरखपुर। कॅरिअर को लेकर सभी तरह की आशंकाओं और चिंताओं को दूर करने के लिए अमर उजाला लक्ष्य नाम का एजूकेशन फेयर लेकर आ रहा है। 27 व 28 मई को होने वाले दो दिवसीय फेयर को लेकर युवाओं खासा रुझान देखने को मिल रहा है। इसमें मशहूर काउंसलर जतिन चावला विद्यार्थियों को सफलता के टिप्स देंगे।
महत्वपूर्ण यह है कि यह टिप्स निशुल्क दिए जाएंगे। फेयर में हर विद्यार्थी का आईक्यू टेस्ट भी होगा ताकि उन्हें अपनी क्षमतानुसार लक्ष्य तय करने में आसानी हो सके। शनिवार को बहुत से छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया। अब तक सैकड़ों विद्यार्थी मेले में शामिल होने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए अमर उजाला की लक्ष्य एजूकेशन फेयर रोड शो वैन पूरे शहर का भ्रमण कर रही है। इसमें विद्यार्थी अपने कॅरिअर से जुड़ी समस्याओं के समधान के साथ मोबाइल, लैपटाप, टैबलेट, रिस्ट वाच आदि जीत सकते हैं। विजेता की घोषणा हर घंटे लकी ड्रा से की जाएगी। लकी ड्रा में उन्हीं विद्यार्थियों को शामिल किया जाएगा, जो एजुकेशन फेयर में उपस्थित रहेंगे। आयोजन 27 मई को 11 बजे से शुरू होकर 28 की शाम तक चलेगा। इस दौरान देश भर की कई जानी-मानी यूनिवर्सिटियों व कॉलेज के विशेषज्ञ एक छत के नीचे उपलब्ध रहेंगे, जो निशुक्ल कॅरिअर से जुड़ी समस्याओं का समाधान करेंगे। साथ ही यह भी बताएंगे कि किस विद्यार्थी के लिए कौन सी स्ट्रीम बेहतर है। इसके अलावा इस फेयर में कई मशहूर कॅरिअर काउंसलर और मोटिवेशनल स्पीकर युवाओं की निशुल्क काउंसिलिंग करेंगे। सभी प्रतिभागियों को गेटवे टू सक्सेस गाइड मुफ्त उपलब्ध कराई जाएगी। इस एजूकेशन फेयर के मुख्य प्रायोजक जीएलए यूनिवर्सिटी है। अन्य प्रायोजकों में ज्ञान बिहार और एसआरएम यूनिवर्सिटी हैं।
यहां भी कराएं रजिस्ट्रेशन
निशुल्क रजिस्ट्रेशन के लिए प्रतिभागी मोबाइल फोन नंबर 9305255032 पर अपना नाम व क्लास लिखकर एसएमएस भी कर सकते हैं।