फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरमाइशी गाने को लेकर घराती-बराती भिड़े

Thu, 15 May 2014 05:30 AM IST
Gorakhpur
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। बारात में ऑर्केस्ट्रा ग्रुप के प्रोग्राम के दौरान फरमाइशी गीत बजवाने को लेकर घरातियों और बरातियों में बवाल हो गया। झंगहा में हुई मारपीट में बीच-बचाव करने पहुंचे दो युवकों का सिर फट गया। पथराव में कुछ गाड़ियों के शीशे टूट गए। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया और विवाह की रस्म पूरी कराई। किसी पक्ष ने पुलिस को तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन

झंगहा प्रतिनिधि के अनुसार मंगलवार की रात गोला क्षेत्र से एक व्यक्ति के घर बारात आई थी। रात करीब नौ बजे नाश्ते के समय दोनों पक्षों में किसी बात पर कहासुनी हो गई। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव करके मामला शांत कराया। बारात में ऑर्केस्ट्रा ग्रुप का गीत-संगीत का प्रोग्राम चल रहा था। रात करीब साढ़े 11 बजे बारात में शामिल कुछ युवकों ने अपनी पसंद के गीत की फरमाइश की। घराती पक्ष के लोगों ने विरोध जताते हुए अपनी फरमाइश का गीत गाने को कहा। इस बात को लेकर कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में मारपीट शुरू हो गई। घराती पक्ष के दो युवक बीच-बचाव करने पहुंचे लेकिन मारपीट में दोनों का सिर फट गया। युवकों का सिर फटने के बाद जुटे गांव वालों ने बारातियों को दौड़ाकर मारना शुरू कर दिया। इस दौरान हुए पथराव में बारात में शामिल कुछ गाड़ियों के शीशे टूट गए। किसी ने घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर दोनों पक्ष को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें