फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सादगी से शादी कर मिसाल बने जज साहब

Sun, 09 Mar 2014 05:30 AM IST
Gorakhpur
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। रिश्तों में अक्सर दहेज के कारण दरार पैदा हो जाती है या टूट जाते हैं। कई बार तो इसके कारण लोग क्रूरता की हद पार कर जाते हैं। इस कुप्रथा को दूर करने की कोशिशें नाकाफी साबित हो रही हैं। अक्सर लोग दहेज और आडंबर रहित शादी करने का संकल्प लेते हैं लेकिन पढ़ाई-लिखाई के बाद अच्छा ओहदा मिल जाने पर नेताओं के चुनावी वादों की तरह उनका संकल्प बदल जाता है। इन सामाजिक विडंबनाओं को संवेदना के स्तर पर महसूस कर कुशीनगर के रहने वाले बिहार के भभुआ जिले में तैनात सिविल जज ने शनिवार को गोरखनाथ मंदिर के पास एक धर्मशाला में सादगी के साथ दहेज रहित विवाह किया। उनका उद्देश्य लोगों को इस कुरीति को मिटाने के लिए आगे आने को प्रेरित करना था।
विज्ञापन

मूलरूप से कुशीनगर के हाटा निवासी माहेश्वर दुबे भभुआ में सिविल जज (जूनियर डिवीजन) हैं। माहेश्वर दुबे के मुताबिक वह बचपन से ही दहेज को लेकर परिवारों में विघटन, मारपीट और शोषण और नवविवाहिताओं को जलाए जाने की घटनाएं सुनते-देखते आ रहे थे। कई सक्षम और संभ्रांत परिवारों में इस कुरीति को गहराई के साथ जड़ जमाए देखा और ऐसे लोगों की सोच में बदलाव लाने के लिए उन्होंने पहले खुद सादगी के साथ दहेज रहित विवाह करने की शपथ ली। कुशीनगर के ही महुआ कारखाना की ममता पांडेय से उन्होंने शादी का फैसला किया। शनिवार को गोरखनाथ क्षेत्र स्थित सिंधी धर्मशाला में हुए आयोजन में गिने-चुने रिश्तेदारों और मित्र मौजूद रहे। शादी के बाद माहेश्वर दुबे और उनकी पत्नी ममता ने कहा कि जो लोग सक्षम हैं, उन्हें बगैर किसी हिचकिचाहट के ऐसी पहल करनी चाहिए। इससे दूसरों को भी प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें