गोरखपुर। बैंक एकाउंट से गायब 25 हजार रुपयों में से एक हजार रुपये ग्राहक के खाते में वापस आ गए। हैकर की तरफ से आर्डर किए गए माल की उपलब्धता न होने के चलते कंपनी ने खाते में रकम लौटा दिए।
विज्ञापन
नेमतुल्लाह मस्जिद के पास रहने वाले हसन अख्तर की जनरल मर्चेंट की दुकान है। एसबीआई की माया बाजार ब्रांच में उनका खाता है। 24 फरवरी को उनका बैंक एकाउंट हैक कर जालसाजों ने दस बार में उनके खाते से 27 हजार रुपये गायब कर लिया था। जालसाजों ने पहला ट्रांजेक्शन 1001 रुपये का किया था जिसे उन्होंने किसी एनजी पे कंपनी को ट्रांसफर कर कोई माल बुक किया था। इसके अलावा बाकी नौ लेन देने उन्होंने दूसरी कंपनियों के जरिए अलग अलग खातों में किया था। पहले ट्रांजेक्शन का 1001 रुपये हसन अख्तर के खाते में शनिवार को लौट आया। पता करने पर मालूम हुआ चला कि ये रकम कंपनी ने माल उपलब्ध न होने के चलते लौटा दिया है। हसन ने इसकी सूचना बैंक और पुलिस अधिकारियों को दे दी है।