फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहन सेतु सरकार की बड़ी सौगात

Sun, 02 Mar 2014 05:30 AM IST
Gorakhpur
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। देवरिया जिले के बरहज कस्बे केपास में सरयू नदी पर बनने जा रहा मोहन सेतु प्रदेश सरकार की तरफ से क्षेत्र वासियों केलिए बड़ा तोहफा है। यह राज्यसभा सदस्य कनकलता सिंह के प्रयासों से संभव हुआ है।
विज्ञापन

यह बातें गोरखपुर विश्व विद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष राधेश्याम सिंह व सपा नेता वृजराज यादव और रमाकर कृष्ण त्रिपाठी ने जारी बयान में कही। उन्होंने कहा कि पुल का शिलान्यास बरहज में ही होना था। लोक निर्माण मंत्री की अस्वस्थता केकारण लखनऊ में शिलान्यास करना पड़ा। पुल और सड़क के लिए जनता को आए दिन संघर्ष करना पड़ता है। कनकलता सिंह केप्रयासों और सपा सरकार की विकासोन्नमुख नीतियों के कारण पूर्वांचल विकास के पथ पर चल पड़ा है। सांसद कनकलता सिंह ने गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर केविकास का खाका तैयार किया है। उसे शीघ्र ही ग्राम्य विकास मंत्रालय को देंगी।
सपा नेता ने कहा कि 3 मार्च को शिलान्यास का पत्थर बरहज में उसी जगह पर स्थापित किया जाएगा जहां पुल का निर्माण कराया जाएगा। उस कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनता उपस्थित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें