फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम के फेर में फंसा सड़कों का निर्माण

Tue, 04 Feb 2014 02:45 PM IST
Gorakhpur
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। मौसम की मार नगर निगम की ओर से बनाई जाने वाली तारकोल वाली सड़कों पर भी पड़ रही है। 50 से ज्यादा सड़कों का निर्माण अब 15 फरवरी के बाद होने की संभावना जताई जा रही है। वह भी इस आस में कि मौसम बदलने के साथ तापमान भी तारकोल वाली सड़कों को बनाने के अनुकूल हो जाएगा।
विज्ञापन

नगर निगम कार्यकारिणी ने झारखंडी मंदिर के पास की सड़क को 30 जनवरी तक बनवाने का निर्णय लिया था। 30 जनवरी बीतने के बावजूद नगर निगम इस सड़क का निर्माण नहीं करवा सका। इसके अलावा नगर निगम की 50 से ज्यादा सड़कें हैं। जिन पर ठंड की वजह से कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है। सामान्य तौर पर तापमान कम रहने की वजह से 15 दिसंबर से 15 जनवरी तक पिच सड़क का निर्माण नहीं किया जाता है। लेकिन इस बार जनवरी के समाप्त होने के बावजूद तापमान में लगातार गिरावट बनी हुई है। पिछले कुछ दिनों से न सिर्फ न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम बना हुआ है बल्कि अधिकतम तापमान भी पिच सड़क निर्माण के लिए अनुकूल नहीं है। ऐसे में नगर निगम द्वारा हॉट मिक्स प्लांट से बनने वाली सड़कों का निर्माण नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें