फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रो. राजेंद्र गोरखपुर यूनिवर्सिटी के नए कुलपति

Tue, 21 Jan 2014 05:45 AM IST
Gorakhpur
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय के रक्षा अध्ययन विभाग के प्रो. राजेंद्र प्रसाद विश्वविद्यालय के 34वें कुलपति होंगे । इस बाबत राज्यपाल बीएल जोशी के प्रमुख सचिव राजीव कपूर का फैक्स शनिवार की दोपहर विश्वविद्यालय प्रशासन को मिला गया। प्रो. प्रसाद वर्तमान कुलपति प्रो. पीसी त्रिवेदी का स्थान लेंगे जिनका कार्यकाल 19 जनवरी को पूरा हो रहा है। नए कुलपति का चयन न होने की सूरत में प्रो. प्रसाद विश्वविद्यालय के कु लपति बने रहेंगे। प्रमुख सचिव कपूर ने बताया कि प्रो. त्रिवेदी अवध विश्वविद्यालय, फैजाबाद के कार्यवाहक कुलपति के रूप में कार्य करेंगे।
विज्ञापन

कुलपति पद पर नियुक्ति की सूचना के बाद प्रफुल्लित और विश्वविद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों की शुभकामना लेने के बीच अपने आवास पर प्रो. प्रसाद ने संवाददाताओं से बातचीत की। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का सत्र नियमित करना मेरे लिए सबसे बड़ी चुनौती है। इसके सबसे पहले बीते सत्र के सभी परीक्षाफल जल्द से जल्द घोषित कराने और नए सत्र की परीक्षा प्रक्रिया शुरू करने की कार्रवाई की जाएगी। परीक्षाफल घोषित होने में कहां गड़बड़ी हुई इसका पता लगा कर उसे दूर करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की ख्याति पहले से ही राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर है उसे और सुदृढ़ क रने का प्रयास होगा। विश्वविद्यालय में पठन-पाठन और शोध की गुणवत्ता में अपेक्षित सुधार पर जोर दिया जाएगा। इसके अलावा समाज और विद्यार्थियों के बीच सामंजस्य स्थापित कर विश्वविद्यालय में समाजोपयोगी शोध पर जोर दिया जाएगा। शिक्षकों क ी वरिष्ठता सूची को लेकर हाल में उपजे विवाद पर कहा कि किसी की भी वरिष्ठता का सम्मान होना चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें