फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 मीटर दौड़ में अन्नू अव्वल

Sun, 29 Dec 2013 05:43 AM IST
Gorakhpur
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। जोन स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन और पुरस्कार वितरण जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) डॉ. अभय कुमार श्रीवास्तव ने किया। प्रतियोगिता के विजयी खिलाड़ियों को रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में पुरस्कृत किया गया। इस दौरान डीडीओ ने कहा कि जनवरी के प्रथम सप्ताह में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए खिलाड़ी मेहनत करें। शनिवार को हुई प्रतियोगिता में 100 मीटर बालिका वर्ग दौड़ में अन्नू पासवान प्रथम, प्रिंयका चौधरी द्वितीय और दुर्गावती चौधरी तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में गाजेश्वर सिंह प्रथम, कृतिमान द्वितीय और अमरेश यादव तृतीय स्थान पर रहे। 400 मीटर बालक दौड़ में सद्दाम खां और जुवैद प्रथम स्थान पर रहे। 1500 मीटर बालिका दौड़ में सुनिया खातून प्रथम, 3000 मीटर बालक दौड़ में राजेश कुमार प्रथम, गोला फेंक में मुन्ना यादव प्रथम, लंबीकूद में अन्नू पासवान प्रथम, बालक वर्ग में समीर अहमद प्रथम, कुश्ती 42 किलोग्राम भार वर्ग में गोविंद प्रथम, 46 किलोग्राम भार वर्ग में संजय यादव प्रथम, 50 किलोग्राम भार वर्ग में जयराम प्रथम, 54 किलोग्राम भार वर्ग में विवेक कुमार यादव प्रथम, 58 किलोग्राम भार वर्ग में शत्रुघभन प्रथम, 38 किलोग्राम भार वर्ग के बालिका वर्ग में अन्नू पाल प्रथम, 43 किलोग्राम भार वर्ग में रिंकी पटेल प्रथम, 52 किलोग्राम भार वर्ग में नंदनी सिंह प्रथम रहीं। वॉलीबॉल बालिका में गोरखपुर प्रथम, महराजगंज द्वितीय और वॉलीबॉल बालक वर्ग में देवरिया प्रथम और गोरखपुर द्वितीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें