फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टाफ नर्सों की भर्ती पर लगी रोक

Sun, 26 May 2013 05:30 AM IST
Gorakhpur
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। स्टाफ नर्स चयन प्रक्रिया में धांधली की शिकायतों की जांच के लिए जिलाधिकारी रवि कुमार एनजी ने तीन सदस्यीय टीम गठित कर दी है। जांच रिपोर्ट आने तक चयन प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई है। जिले में संविदा पर 53 पदों पर स्टाफ नर्स की नियुक्ति की जानी है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन की ओर से जिले में 53 पदों पर संविदा पर स्टाफ नर्सों की नियुक्ति की स्वीकृति दी गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एमपी सिंह की अध्यक्षता में गठित चयन समिति द्वारा रिक्त पदों पर संविदा पर स्टाफ नर्सों की तैनाती के लिए चयन प्रक्रिया चल रही है। इसमें धांधली की कई शिकायतें प्रशासन को मिल रही थीं। मंडलायुक्त ने इस मामले की निष्पक्ष जांच करते हुए कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
जिलाधिकारी रवि कुमार एनजी ने चयन प्रक्रिया पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाते हुए जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित कर दी है। टीम में अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व), अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) और मुख्य कोषाधिकारी को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें