फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगठन के प्रति समर्पण कार्यकर्ता की पहचान: तोगड़िया

Thu, 04 Apr 2013 05:30 AM IST
Gorakhpur
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। विश्व हिंदू परिषद उत्तर प्रदेश उत्तराखंड के पूर्णकालिक कार्यकर्ताआें का तीन दिन तक चलने वाला दक्षता वर्ग का समापन अंतर्राष्ट्रीय संगठन मंत्री दिनेश जी के उद्बोधन के बाद समाप्त हो गया। इस अवसर पर विहिप के अंतर्राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष प्रवीण भाई तोगड़िया ने कहा कि संगठन की पहचान उसके कार्यकर्ताओं से होती है। इस मौके पर योगी ने राम मंदिर का मुद्दा उठाते हुए 1992 की तर्ज पर अपनी ताकत दिखाने की बात कही।
प्रदेश भर से आए विश्व हिंदू परिषद के पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण वर्ग का बुधवार को समापन था। प्रथम सत्र में प्रवीण भाई तोगड़िया ने आए हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ता की गुणवत्ता, पारदर्शिता, निष्ठा, समर्पण की चर्चा की। कार्यकर्ताओं के समर्पण के साथ आपसी समन्वय पर भी चर्चा की। उन्होंने इन सभी बिंदुओं पर विचार रखे। कहा कि किसी भी संगठन की रीढ़ उसका कार्यकर्ता होता है। उसे यह देखना होगा कि किसी तरह से अपने संगठन को मजबूत करें। इसके लिए अधिक से अधिक लोगों के बीच जाकर देश के वर्तमान परिस्थितियों के बारे में उन्हें बताना होगा। दुनिया में हिंदुओं की क्या स्थिति है वह लोगों तक पहुंचे। हिंदू समाज में कैसे एकजुटता आए इसके लिए प्रयास करना होगा। आज देश के सामने गंभीर संकट है।
विज्ञापन

समापन अवसर पर सदर सांसद योगी आदित्यनाथ ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार तुष्टिकरण की राह पर चल रही है। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण अविलंब होना चाहिए। इसके लिए संतों के नेतृत्व में 1992 की तर्ज पर ताकत दिखानी होगी। शिविर में निर्णय लिया गया कि 2014 में विहिप के 50 वर्ष पूरे होने पर स्वर्ण जयंती समारोह मनाया जाएगा। इसके तहत देश भर के सभी प्रखंडों पर संगठन को खड़ा किया जाएगा। हर प्रखंड पर एक टोली होगी जो संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाएंगी।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष प्रवीण भाई तोगड़िया ने बुधवार को गोरक्षनाथ मंदिर में दर्शन करने के बाद गोरक्षपीठाधीश्वर महंत अवेद्यनाथ का आशीर्वाद लिया। पीठाधीश्वर ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद के लोग अच्छा कार्य कर रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि शीघ्र ही उनके प्रयास से मंदिर का निर्माण होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें