फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश की गेंदबाजी से राप्ती विजयी

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Gorakhpur
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। कप्तान अखिलेश की घातक गेंदबाजी की बदौलत राप्ती वॉरियर्स ने सुपर इंडिया को रोमांचक मुकाबले में 12 रनों से हराकर दो अंक अर्जित किए। शीला स्पोर्ट्स एकेडमी के तत्वावधान में इंटर एकेडमी अंडर 14 क्रिकेट लीग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को खेले गए मैच में टास राप्ती वॉरियर्स ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले खेलते हुए राप्ती वारियर्स ने निर्धारित ओवर में 108 रनों का स्कोर खड़ा किया। राप्ती के लिए शैलेंद्र ने सर्वाधिक 19 रन, शमशाद ने 18 रनों का योगदान दिया। सुपर इंडिया के लिए अरुण ने दो विकेट, सोनू ने दो विकेट झटके। 109 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुपर इंडिया की टीम अखिलेश की घातक गेंदबाजी के सामने 96 रन ही बना सकी। उसके एक बल्लेबाज अरुण ने मात्र 36 रनों का योगदान दिया। बाकी कोई भी बल्लेबाज दहाई का अंक नहीं पार कर सका। सुपर इंडिया के पांच विकेट रन आउट हुए। राप्ती के लिए अखिलेश ने चार विकेट लिए। अखिलेश के शानदार प्रदर्शन पर उन्हें मैन आफ दी मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें